आज की बड़ी खबरों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय पूर्वोत्तर दौरा सबसे प्रमुख घटना है। इसके अलावा अंतररराष्ट्रीय सुर्खियों में कनाडा में नए प्रधानमंत्री की ताजपोशी सबसे बड़ी खबर बनी। कनाडा से इतर अमेरिका की सीनेट में अहम विधेयक को मंजूरी मिलने की खबर भी चर्चा में रही। देश की बड़ी खबरों में बिहार के मुंगेर में पुलिस टीम पर हमले की खबर भी अहम घटना रही। इसके अलावा पंजाब के लुधियाना और अमृतसर में तनाव की अलग-अलग घटनाओं ने भी अहम सुर्खियों में जगह बनाई। खेल जगत में महिला प्रीमियर लीग (WPL) का फाइनल मुकाबला दिल्ली और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला जाएगा। खेल के मैदान से पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती को धमकी मिलने की खबर भी चर्चा में रही। हिमाचल में पूर्व कांग्रेस विधायक पर जानलेवा हमले की खबर भी अहम सुर्खियों में शामिल हुई। देशभर में होली के जश्न के बीच उत्तर प्रदेश में अलग-अलग हादसों में नौ लोगों की मौत होने की खबर भी अहम घटना रही। यहां दो लोगों की डूबने से जान गई। नेपाल की राजनीतिक उथल-पुथल भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अमर उजाला के इस लिंक में एक ही जगह पढ़िए आज की बड़ी खबरें
Trending Videos
2 of 11
अमित शाह
– फोटो : X/Amit Shah
Amit Shah In Northeast: पूर्वोत्तर दौरे पर गृह मंत्री शाह, असम और मिजोरम में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। आज वह असम और मिजोरम के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मिजोरम में असम राइफल्स की इकाई को आइजोल से जोखावसांग शिफ्ट किया जाएगा। शाह ने अपने एक्स हैंडल पर बताया कि वह असम राइफल्स और मिजोरम सरकार के बीच भूमि हस्तांतरण समारोह में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त, असम में लचित बरफुकन पुलिस अकादमी के उद्घाटन में भाग लेंगे और पूर्वोत्तर राज्यों में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की समीक्षा करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
WPL 2025 Final: खिताब का सूखा खत्म करने उतरेगी दिल्ली, सामने होगी मुंबई की चुनौती
महिला प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण अपने चरम पर पहुंच गया है। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में दिल्ली अपने खिताब के सूखे को खत्म करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी जबकि मुंबई की नजर दूसरी बार ट्रॉफी उठाने पर होगी। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम डब्ल्यूपीएल के पहले सत्र में विजेता रही थी। उसने दिल्ली को ही हराकर खिताब अपने नाम किया था। अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होगीं। यहां पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी
– फोटो : पीटीआई
Mark Carney: कनाडा के नए पीएम के रूप में मार्क कार्नी ने ली शपथ; ट्रूडो की ली जगह, सामने हैं ये चुनौतियां
जस्टिन ट्रूडो के स्थान पर कनाडा के नए प्रधानमंत्री बने मार्क कार्नी ने राइड्यू हॉल बॉलरूम में आयोजित समारोह में अपने पद की शपथ ग्रहण की। नये प्रधानमंत्री ने फ्रेंच और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पद की शपथ ली। उन्होंने रविवार को लिबरल पार्टी के नेता के रूप में जीत हासिल की थी। मार्क कार्नी तब देश की बागडोर संभालने जा रहे हैं जब कनाडा कई मोर्चों पर संकटों का सामना कर रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
5 of 11
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर चली गोलियां
– फोटो : ANI
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला
हिमाचल प्रदेश में होली के मौके पर पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर के ऊपर हमले की घटना सामने आई है। बंबर ठाकुर पर कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। वह बिलासपुर में अपने आवास पर मौजूद थे। इसी दौरान उनपर हमला हुआ। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोग वहां पर आए और बंदूक से बंबर ठाकुर पर गोलियां चला दी। गोली लगने से पूर्व विधायक और उनका पीएसओ घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर