लखनऊ। यूपी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 156 वां सृजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सृजन हिंदी सम्मान से नन्द किशोर वर्मा जलदूत व सृजन उर्दू सम्मान से फारूक आदिल को सर्वेश अस्थाना, हसीब सिद्दीकी, शिवशरण सिंह व वरिष्ठ कवि भ्रमर बैसवारी सच्चिदानंद शलभ व विनोद शुक्ल ने सम्मानित किया।
वंदना विशेष के संयोजन व निर्भय निश्छल के संचालन में श्रुति सतत की वाणी वंदना से प्रारंभ हुये काव्य समारोह में शिव कुमार व्यास,योगी योगेश शुक्ल, सुभाष रसिया अरविंद असर, संदीप शर्मा अशोक झंझटी, राजीव वत्सल, सुभाष गुरुदेव, उमा लखनवी, श्रीपति रस्तोगी, निर्भय नारायण, गोपाल ठहाका, रवि श्रीवास्तव, सुनील मेहरोत्रा, रजनी राय, आनंद पांडेय, राजेश राज, रंगोली पण्डित, पंकज श्रीवास्तव, विपुलं मिश्र, सुनील राव, आदर्श पांडेय ‘सौरभ’ वकार काशिफ, रेहान रूह, अरविंद रास्तोगी, दीपक सार्थक, अर्श लखनवी आदि ने श्रेष्ठ काव्य पाठ किया