अनपरा/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। थाना अनपरा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में आज दिनांक 18.05.2025 को थाना अनपरा पुलिस द्वारा अनावश्यक अराजकता फैला रहे अलग-अलग प्रकरणों में कुल 12 व्यक्तियों को शांति भंग होने की संभावना में गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया। अभियुक्तगणों का विवरण

- शिवपूजन जायसवाल पुत्र पन्नालाल जायसवाल उम्र 38 वर्ष।
- अजय कुमार शर्मा पुत्र स्वर्गीय अरुण कुमार उम्र 49 वर्ष।
- सागर बैगा पुत्र रामस्वरूप उम्र 20 वर्ष।
- प्रकाश पाण्डेय उर्फ मोनू पाण्डेय उम्र 38 वर्ष ।
- संजय यादव पुत्र राजभोग यादव उम्र करीब 27 वर्ष ।
- महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय चंद्रभान सिंह उम्र 41 वर्ष ।
- प्रेमलाल पुत्र राजकुमार विश्वकर्मा उम्र 38 वर्ष ।
- मोतीलाल पुत्र राम अवतार उम्र 50 वर्ष ।
- नारायण कुमार पुत्र जय लाल उम्र 33 वर्ष।
- विनय कुमार पुत्र राम मूरत सनी उम्र 22 वर्ष।
- कृष्ण कुमार पुत्र दुगना उम्र 20 वर्ष ।
- लाल सिंह पुत्र स्व0 त्रिवेणी सिंह उम्र 58 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा थाना अनपरा, चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह रेणुसागर, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र पाल, हेड कांस्टेबल सुनील यादव मौजूद रहे।