Last Updated:
Terence Stamp Death: ब्रिटिश एक्टर टेरेंस स्टैम्प का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें सुपरमैन फिल्मों में विलेन जनरल जोड की भूमिका से खूब पॉपुलैरिटी मिली थी.
टेरेंस स्टैम्प ने 6 दशक तक फिल्म इंडस्ट्री में किया काम.टेरेंस स्टैम्प के परिवार ने 17 अगस्त को न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को उनके निधन की जानकारी दी. साथ ही मुश्किल वक्त में फैमिली की प्राइवेसी बनाए रखने की भी अपील की. टेरेंस स्टैम्प की फैमिली ने अपने बयान में कहा, ‘टेरेंस स्टैम्प ऐसे एक्टर और राइटर रहे हैं, जिनका शानदार काम हम सभी के दिलों पर अमिट छाप छोड़ता रहेगा. उनकी कला और कहानी आगे कई सालों तक लोगों को प्रेरित रहेगी. इस मुश्किल वक्त में हम आपसे प्राइवेसी बनाए रखने की अपील करते हैं.’
साल 1962 में करियर की शुरुआत
6 दशक के लंबे करियर में टेरेंस स्टैम्प कई शानदार किरदारों को बड़े पर्दे पर उतारा. लंदन में जन्मे स्टैम्प ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1962 की फिल्म ‘बिली बड’ से की थी, जिसके लिए उन्हें ऑस्कर में नॉमिनेशन मिला था. उन्होंने साल 1994 की फिल्म ‘द एडवेंचर्स ऑफ प्रिसिला, क्वीन ऑफ द डेजर्ट’ में ट्रांसजेंडर बर्नाडेट की भूमिका निभाई, जिसे खूब पसंद किया गया. इसके अलावा साल 1999 में डायरेक्टर स्टीवन सोडरबर्ग की क्राइम ड्रामा फिल्म ‘द लाइमी’ में उनकी परफॉर्मेंस को बहुत सराहा गया था.
‘सुपरमैन’ फिल्मों से मिली पॉपुलैरिटी
टॉम क्रूज की फिल्म में भी किया काम
टेरेंस स्टैम्प ने लगभग 60 सालों तक फिल्मों में एक्टिंग की. उन्होंने मार्वल कॉमिक्स की फिल्म ‘इलेक्ट्रा’ और टॉम क्रूज की फिल्म ‘वल्कीरी’ में भी अहम किरदारों को निभाया. उनकी आखिरी फिल्म ‘लास्ट नाइट इन सोहो’ थी, जो साल 2021 में रिलीज हुई. ब्रिटिश एक्टर टेरेंस करीब तीन बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए थे. इसके अलावा उन्हें बाफ्टा अवॉर्ड्स के लिए भी नॉमिनेट किया गया. मगर वह कभी इन दोनों अवॉर्ड को जीत नहीं पाए. हालांकि, टैरेंस गोल्डन ग्लोब, कान्स फिल्म फेस्टिवल और सिल्वर बीयर जैसे अवॉर्ड्स जीत चुके थे.
![]()










