Last Updated:
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला एक बार फिर से पहले एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए और फिर बाद में तिरुमाला बालाजी मंदिर परिसर चलते दिखाई दिए. दोनों बालाजी के दर्शन करने पहुंचे थे. इस दौरान शोभिता ने लाल रंग की साड़ी पहनी …और पढ़ें
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला साथ स्पॉट हुए.मुंबई. शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने एक बार फिर से साथ में तिरुमाला के बालाजी मंदिर में दर्शन किए. इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शोभिता को लाल रंग की सिल्क साड़ी में देखा जा सकता है. उन्होंने बहुत कम मैकअप किया हुआ है. वहीं, नागा चैतन्य सफेद लुंगी और शर्ट में दिखाई दिए. इससे पहले दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. एयरपोर्ट पर भी शोभिता लाल साड़ी में ही दिखीं, जबकि नागा ब्लैक शर्ट और ग्रे पैंट में दिखाई दिए.
शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. शोभिता की साड़ी में शानदार लुक और कम एक्सेसरीज़ ने सबका ध्यान आकर्षित किया. इंस्टेंट बॉलीवुड ने नागा और शोभिता एयरपोर्ट वाला वीडियो शेयर किया है, जिसमें देख सकते हैं कि शोभिता धुलिपाला साड़ी में एयरपोर्ट के बाहर चल रही हैं. नागा चैतन्य भी उनके साथ चल रहे हैं. वह कैजुअल लुक में हैंडसम लग रहे थे.
View this post on Instagram
![]()










