Live now
Last Updated:
Kaun banega Crorepati 17 Live: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 17वें सीजन का 10वां एपिसोड दो रोलओवर कंटेस्टेंट विजय चड्ढा और स्नेहल जावरे के साथ शुरू हुआ. विजय चड्ढा ने शानदार खेल दिखाते हुए हॉट सीट पर बैठीं. क्या वह स…और पढ़ें
कौन बनेगा करोड़पति 17 का 10वां एपिसोड
विजय चड्ढा ने हॉट सीट पर बैठने के बाद अपने नाम के पीछे का दिलचस्प किस्सा सुनाया. वे 7 सवालों का सही जवाब देकर 1 लाख रुपये जीत चुकी हैं. उन्होंने 7वें सवाल के जवाब के लिए पहली लाइफ लाइन ऑडियंस पोल का इस्तेमाल किया था.
August 22, 2025 21:46 IST
सचिन तेंदुलकर-लता मंगेशकर से जुड़ा है 8वां सवाल, दे पाएंगे जवाब!
नई दिल्ली: विजय चड्ढा से पूछा गया 8वां सवाल तस्वीरों से जुड़ा था. उन्हें सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर की तस्वीरें दिखाई गईं.
8वां सवाल है- चित्र में दिख रहे दो लोगों के बारे में इनमें से कौन सा कथन सही है? विकल्प हैं-
A. भारत रत्न प्राप्तकर्ता
B. गोवा में जन्मे
C. ग्रैमी पुस्कार विजेता
D. लोक सभा सांसद
सही जवाब है- विकल्प A. भारत रत्न प्राप्तकर्ता
August 22, 2025 21:27 IST
भगवान राम से जुड़े सवाल पर ली पहली लाइफ लाइन, विजय चड्ढा ने जीता 1 लाख
नई दिल्ली: विजय चड्ढा से पूछा गया 1 लाख रुपये का सवाल- वाल्मीकि रामायण के अनुसार, किस ऋषि ने भगवान राम का नाम रखा था?
A.ऋषि दधिची
B. ऋषि व्यास
C. ऋषि भारद्वाज
D. ऋषि वशिष्ठ
विजय चड्ढा ने सवाल का जवाब देने के लिए ऑडियंस पोल का इस्तेमाल किया. उन्होंने विकल्प डी. ऋषि वशिष्ठ चुना, जो सही है.
August 22, 2025 21:18 IST
विजय चड्ढा ने 6वें सवाल का जवाब देकर जीते 50 हजार
नई दिल्ली: विजय चड्ढा 5 सवालों के सही जवाब के बाद 50 हजार रुपये के लिए 6वां सवाल पूछा. सवाल है- विदित गुजराती इनमें से किस खेल में भारत की ओर से खेले हैं?
A. बैडमिंटन
B. टेनिस
C. शतरंज
D. फुटबॉल
जवाब है- विकल्प C. शतरंज
![]()










