कर्नाटक के हासन जिले में शुक्रवार रात गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान एक भीषण हादसा हो गया। एक ट्रक श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गया। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह घटना हासन जिले के होसहल्ली गांव में रात करीब 8:45 बजे गणेश चतुर्थी के अंतिम दिन हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर युवा लड़के शामिल हैं। सभी घायलों को हासन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अरकलागुडु से आ रहे ट्रक के चालक ने नियंत्रण खोकर श्रद्धालुओं को कुचल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि लॉरी के पहिये के नीचे दबकर चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
Huge tragedy hits Hole Narasipura of Hasan district as speeding truck gushes into the Ganesh idol procession. Atleast 6 dead, several are seriously injured. pic.twitter.com/rCNLo2t2B0
— Aishwarya Kapoor (@aishkapoor) September 12, 2025
केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा, मुझे गहरा दुख है कि गणपति जुलूस में शामिल लोगों पर ट्रक चढ़ने से कई श्रद्धालुओं की जान चली गई। यह बेहद दुखद घटना है। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। जेडीएस नेता ने राज्य सरकार से घायलों के मुफ्त इलाज के लिए कदम उठाने की अपील की।
खबर अपडेट हो रही है….












