संजू सैमसन: वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर संजू सैमसन ने दिखा दिया है कि वह अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। संजू पावरप्ले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के बूते इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। तीन मुकाबलों में संजू अब तक 195 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 143 रन बना चुके हैं।
ईशान किशन: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन भारत के सबसे धाकड़ बल्लेबाज नजर आए हैं। ईशान टूर्नामेंट में अब तक खेले सात मुकाबलों में 185 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 224 रन बना चुके हैं। ईशान के पास वानखेड़े स्टेडियम में खेलने का काफी अनुभव भी मौजूद है, जो सेमीफाइनल में भारतीय टीम के काम आ सकता है।
सूर्यकुमार यादव: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव ने अब तक खेले सात मुकाबलों में 231 रन बनाए हैं। सेमीफाइनल में सूर्या भारतीय टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने वानखेड़े के मैदान पर काफी मैच खेले हैं, और वह इस ग्राउंड को काफी अच्छे से समझते हैं। भारतीय टीम को अपने कप्तान से इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
जसप्रीत बुमराह: सूर्यकुमार की तरह ही जसप्रीत बुमराह के पास भी वानखेड़े में खेलने का काफी अनुभव मौजूद है। बड़े मैचों में दमदार प्रदर्शन करके दिखाना बुमराह की पुरानी आदत रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्होंने अहम मौके पर भारतीय टीम को दो बड़े विकेट दिलाए थे। सेमीफाइनल में भी बुमराह से टीम को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी और वह इंग्लैंड के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।
![]()















