07:32 PM, 14-Sep-2025
India vs Pakistan Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमों के कप्तानों ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
07:08 PM, 14-Sep-2025
IND vs PAK Asia Cup Live Score: भारत का बल्लेबाजी क्रम मजबूत
पाकिस्तान को गेंदबाजी से ज्यादा भारत का बल्लेबाजी क्रम चिंतित करेगा। गिल, अभिषेक, संजू सैमसन, सूर्यकुमार, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे अगर चल जाएं तो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। ऑलराउंडरों की बात करें तो फहीम अशरफ की हार्दिक से कोई तुलना ही नहीं है। भारत के लिए आदर्श बल्लेबाजी लाइन-अप का पता लगाना ही अहम होगा। संजू सैमसन और दुबे का बल्लेबाजी क्रम में स्थान महत्वपूर्ण होगा। यूएई के खिलाफ मैच से पहले सैमसन का एकादश से बाहर रहना तय माना जा रहा था, लेकिन टीम प्रबंधन ने जितेश शर्मा की जगह सैमसन के अनुभव को तरजीह दी थी। जितेश पाकिस्तान के खिलाफ इसकी उम्मीद कम है।
06:54 PM, 14-Sep-2025
IND vs PAK Asia Cup Live Score: स्टेडियम पहुंची भारतीय टीम
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले के लिए दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंच गई है।
#WATCH | Dubai | Team India arrives at Dubai International Cricket Stadium for their match against Pakistan in the Asia Cup 2025 pic.twitter.com/JdnFP0ARGz
— ANI (@ANI) September 14, 2025
06:51 PM, 14-Sep-2025
IND vs PAK Asia Cup Live Score: गांगुली ने भारत-पाकिस्तान मैच पर दिया बयान
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर कहा कि भारत काफी मजबूत और प्रभावशाली टीम है।
06:42 PM, 14-Sep-2025
India vs Pakistan Live Score: अर्शदीप को मिला मौका तो कौन होगा बाहर
भारत के लिए तीन स्पिनर और एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के साथ उतरना फायदेमंद रहा था और दुबई की पिच पर स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में इस बात की संभावना कम है कि भारत प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव करेगा। भारत अगर बदलाव करना चाहे तो वह एक स्पिनर कम करके तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका दे सकता है जो पिछले मैच में नहीं खेले थे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि अर्शदीप की जगह किस खिलाड़ी को प्लेइंग-11 से बाहर किया जा सकता है। अक्षर गेंदबाजी के अलावा बल्ले से भी दमदार प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं, ऐसे में उनका एकादश में रहना तय है। यानी अगर अर्शदीप को मौका देना है तो वरुण और कुलदीप में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है।
06:19 PM, 14-Sep-2025
IND vs PAK Asia Cup Live Score: प्लेइंग-11 में बदलाव की कितनी संभवना?
भारतीय टीम में इस बार रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं होंगे जो टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि, टीम में शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाज हैं जो फटाफट क्रिकेट के रोमांच को बरकरार रखने में सक्षम हैं। भारत ने यूएई के खिलाफ एशिया कप के मैच में प्लेइंग-11 में तीन स्पिनर और एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज को मौका दिया था। भारत उस मैच में अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव की स्पिन गेंदबाजी तिकड़ी के साथ उतरा, जबकि जसप्रीत बुमराह एकमात्र विशेषज्ञ तेज गेंदबाज थे। यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत इसी रणनीति के साथ उतरता है या पाकिस्तान के खिलाफ मैच की महत्वता को देखते हुए कुछ बदलाव करता है।
04:56 PM, 14-Sep-2025
IND vs PAK Asia Cup Live Score: सांकेतिक विरोध कर सकती है भारतीय टीम
भारतीय टीम के खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान सांकेतिक विरोध कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खिलाड़ी मैच में पहलगाम हमले का विरोध करने के लिए काली पट्टी बांधकर खेलने उतर सकते हैं। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।
04:07 PM, 14-Sep-2025
IND vs PAK Asia Cup Live Score: गावस्कर ने कही यह बात
भारत-पाकिस्तान महामुकाबले को लेकर उठ रही ‘बायकॉट’ की आवाजों पर गावस्कर ने कहा कि खिलाड़ियों को सरकार का फैसला मानना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘दिन के अंत में फैसला सरकार का होता है। जो भी सरकार तय करेगी, खिलाड़ी और बीसीसीआई वही करेंगे। व्यक्तिगत राय से ज्यादा अहम सरकार का आदेश है।’
03:02 PM, 14-Sep-2025
IND vs PAK Live Score: गंभीर ने सूर्यकुमार को बर्थडे विश किया
यह दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए खास दिन है और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए और भी खास, क्योंकि आज उनका जन्मदिन है। गौतम गंभीर ने लिखा – जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं सूर्या। आप अपने जीवन में और ऊंचाइयां छुएं सूर्यकुमार।
Many many happy returns of the day Surya. Keep flying high! @surya_14kumar pic.twitter.com/621JnSSZrq
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) September 14, 2025
03:02 PM, 14-Sep-2025
IND vs PAK Live Score: मौसम कैसा रहेगा?
बारिश का कोई खतरा नहीं है, लेकिन रविवार को दुबई में तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। दिन में तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है, जबकि नमी के कारण महसूस होने वाला तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। साथ ही, तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जिनकी रफ्तार 33 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।










