सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मंगलवार को अदालत में मुस्कान को दवा देने वाले उषा मेडिकल स्टोर संचालक अमित जोशी की गवाही हुई। उसने कहा कि मुस्कान उसकी दुकान पर नींद की दवाई लेने आई थी, उसके साथ एक बुजुर्ग भी था, जो उसे स्कूटी पर लेकर आया था। उल्लेखनीय है कि सौरभ की हत्या करने से पहले मुस्कान तीन मार्च को मकान मालिक के साथ स्कूटी पर जाकर मेडिकल स्टोर से नींद की दवा लेकर आई थी।
![]()










