अमेरिकी राजनीतिक हस्तियों की हत्या की साजिश रचने के आरोपी एक पाकिस्तानी नागरिक ने बड़ा खुलासा किया है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक उसने अमेरिकी अदालत को बताया कि ईरानी जासूसों ने उसे ट्रंप और बाइडन की हत्या की साजिश रचने के लिए मजबूर किया था।
परिवार की रक्षा के लिए साजिश में शामिल
47 वर्षीय आसिफ मर्चेंट ने बुधवार को अदालत में अपना पक्ष रखते हुए दावा किया कि अपने परिवार की रक्षा के लिए उन पर इस साजिश में शामिल होने का दबाव डाला गया था। ब्रुकलिन की एक संघीय अदालत में गवाही के दौरान आतंकवाद और सुपारी लेकर हत्या करने के आरोपी आसिफ मर्चेंट ने कहा कि उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
पूर्व बैंकर है आसिफ मर्चेंट
मर्चेंट ने जूरी को बताया, ‘मेरे पास कोई और चारा नहीं था। मेरे परिवार को धमकी दी गई थी। आरोपी, जो एक पूर्व बैंकर है उसपर आरोप है कि उसने हत्यारों का वेश धारण किए हुए दो गुप्त एफबीआई एजेंटों को 5000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया था।
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार मर्चेंट ने दावा किया कि एक ईरानी हैंडलर ने उसे अप्रैल 2024 में अमेरिका की यात्रा करने का निर्देश दिया था ताकि ‘शायद किसी की हत्या करवाई जा सके।’ हालांकि हैंडलर ने शुरू में किसी एक व्यक्ति का नाम नहीं बताया था, लेकिन मर्चेंट ने गवाही दी कि तीन नाम दिए गए थे।
अन्य वीडियो











