Last Updated:
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’ ने ओपनिंग बेहतरीन कलेक्शन किया है, लेकिन यह ‘जॉली एलएलबी 2’ के ओपनिंग डे कलेक्शन से भी कम है. हालांकि, अक्षय-अरशद की इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं.
वीकेंड पर हो सकती है जॉली एलएलबी 3 की ज्यादा कमाईट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जॉली एलएलबी 3’ के सुबह के शो में केवल 10.28% ऑक्यूपेंसी दर्ज की, लेकिन दिन बढ़ने के साथ दर्शकों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि हुई. फिल्म ने पहले दिन अनुमानित 12.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. यह फिल्म अपनी पिछली फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी. साल 2017 में आई ‘जॉली एलएलबी 2’ ने ओपनिंग डे पर 13 करोड़ की कमाई की थी.
वीकेंड पर हो सकती है जॉली एलएलबी 3 की ज्यादा कमाई
जॉली एलएलबी 3 के बारे में सब कुछ
‘जॉली एलएलबी 3’ को सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया है. पहली फ्रेंचाइजी में अरशद वारसी लीड रोल में थे. जबकि दूसरी में अक्षय कुमार. जबकि ‘जॉली एलएलबी 3’ पहली बार दोनों फ्रैंचाइज़ी लीड हीरो को साथ लाती है. फिल्म में सौरभ शुक्ला भी अपने लोकप्रिय जज के किरदार में नजर आ रहे हैं, साथ ही हुमा कुरैशी, अमृता राव, गजराज राव और सीमा बिस्वास महत्वपूर्ण रोल में हैं. न्यूज 18 ने फिल्म को 4 रेटिंग दी है.
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें
![]()










