Last Updated:
Zubeen Garg Death News: सिंगर जुबिन गर्ग सिंगापुर में 20-21 सितंबर को होने वाले नॉर्थईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्मेंस देने गए थे. लेकिन 19 सितंबर को स्कूबा डाइविंग के दौरान सांस लेने में कठिनाई और उनका निधन हो गया. अब फेस्टिवल के आयोजक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
जुबीन गर्ग को पार्थिव शरीर को पहले लाया जाएगा दिल्ली.मुंबई. Zubeen Garg Death News: पॉपुलर सिंगर जुबिन गर्ग के अचानक निधन से हर कोई हैरान है. असम समेत पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है. जुबिन 52 साल के थे. वह सिंगापुर में होने वाले नॉर्थईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्मेंस देने वाले थे. सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करने गए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने लाइफ जैकेट नहीं पहना था. सिंगापुर पुलिस ने उन्हें समुद्र से निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अब सिंगापुर में नॉर्थईस्ट फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंता के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई.
असम में मोरीगांव केरहने वाले रतुल बोरा ने दर्ज की गई शिकायत में तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला एफआईआर दर्द करवाई है. रतुल ने उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. नॉर्थईस्ट इंडिया फेस्टिवल ने एक बयान में कहा कि गर्ग को स्कूबा डाइविंग के दौरान सांस लेने में कठिनाई हुई थी.
स्कूबा डाइविंग हादसे में सिंगर जुबीन गर्ग का निधन, 52 साल की आयु में ली अंतिम सांस
वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि गायक जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को सिंगापुर से शनिवार शाम तक नई दिल्ली लाने के प्रयास जारी हैं, और उसके बाद उसी रात गुवाहाटी लाया जाएगा. मुख्यमंत्री सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि जुबीन को कल शाम तक नई दिल्ली और रात तक गुवाहाटी लाया जाएगा. गुवाहाटी में, हम उन्हें एक दिन के लिए सरुसजाई में रखेंगे ताकि लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें.”
We hope to bring back #Zubeen to Guwahati at the earliest. There will be an opportunity for the public to pay their last tributes at Sarusajai. pic.twitter.com/xIbjDPxRUx
![]()










