बॉलीवुड के लीजेंड सिंगर मोहम्मद रफी साहब और आशा भोसले की आवाज में गाया 70 के दशक का वो गाना जिसे आप आज भी हर पार्टी में सुनते ही होंगे. वो गाना है रेखा और अमिताभ की साल 1979 में आई फिल्म सुहाग का ‘तेरी रब ने बना दी जोड़ी’. 70 के दशक में इस गाने ने लोकप्रियता के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े थे. यह सदाबहार गाना 1979 में मनमोहन देसाई के डायरेक्शन में बनी बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म सुहाग का है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन को रातों-रात बुलंदियों पर पहुंचा दिया था. रेखा तो इस गाने में दुल्हन सी सजी थिरकती नजर आ रही हैं.वह शशि कपूर को परविन बाबी से शादी के लिए मना रही हैं.आज 46 साल बाद भी ये गाना लोगों का फेवरेट बना हुआ है.
![]()










