साउथ और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का डंका बजा चुके सुपरस्टार धनुष का वो गाना, जिसने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था. गाने को लोगों ने इतना सुना था कि इसे भारत का पहला यूट्यूब हिट बना दिया था. सुपरहिट डायरेक्टर के बेटे धनुष का वो गाना है, ‘व्हाई दिस कोलावेरी डी’. इस गाने पर अब तक 540 मिलियन व्यूज आ चुके हैं. एक्टर के इस एक गाने ने उन्हें दुनियाभर में मशहूर बना दिया था. सिर्फ 6 मिनट में लिखा गया और 35 मिनट में रिकॉर्ड किया गया ये गाना ब्लॉकबस्टर हिट बन गया था. यह गाना भारत का पहला यूट्यूब हिट बन गया था. लेकिन खासबात ये है कि आज भी लोग इस गाने का मतलब नहीं जानते हैं. दरअसल इस गाने का मतलब है ‘व्हाई दिस कोलावेरी डी… यहां एक मजाकिया-से लव सॉन्ग के जरिए एक प्रेमी अपनी गर्लफ्रेंड के रूठने पर चुटकी लेते हुए गाता है कि तुम इतनी नाराज क्यों हो, मुझे मार ही डालोगी क्या? गाना आज भी लोगों का फेवरेट बना हुआ है.
![]()











