वोलोदिमिर जेलेंस्की, राष्ट्रपति, यूक्रेन
– फोटो : एएनआई
विस्तार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भारत को लेकर एक अहम बयान दिया है। एक अमेरिकी मीडिया समूह को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ‘भारत अधिकतर हमारी तरफ ही है’। जेलेंस्की का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति के संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में किए गए उन दावों के बिल्कुल उलट माना जा रहा है, जिसके तहत ट्रंप ने आरोप लगाया था कि भारत रूस-यूक्रेन युद्ध का मुख्य वित्तपोषक है।
पहले जानें- यूएनजीए में ट्रंप ने भारत पर क्या आरोप लगाए?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन और भारत रूसी तेल खरीद कर यूक्रेन में चल रहे रूसी युद्ध की फंडिंग कर रहे हैं। चीन और भारत रूसी तेल खरीद कर इस युद्ध को वित्तपोषित करने वाले मुख्य देश हैं।
![]()











