Last Updated:
सिंगर आदित्य नारायण ने बताया कि उन्होंने मुंबई में 10.5 करोड़ रुपये का घर अपने दम पर खरीदा है. उन्होंने अपने पिता उदित नारायण की कोई आर्थिक मदद नहीं ली थी. सिंगर ने कहा कि यह सब उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है.
आदित्य नारायन मुंबई में घर खरीदने के लिए खूब की मेहनत.नई दिल्ली. सिंगर आदित्य नारायण किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए हैं. आदित्य नारायण ने साल 2020 में शानदार और लग्जरी 5बीएचके घर खरीदा, जिसके लिए उन्होने साढ़े 10.5 करोड़ रुपये चुकाए थे. हाल ही में सिंगर ने बताया कि उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर कैसे घर खरीदा. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि पिता उदित नारायण से उन्होंने कोई आर्थिक मदद नहीं ली थी.
बस में बैठकर घर को निहारते हैं आदित्य
उन्होंने आगे कहा, ‘कभी-कभी मैं बस बैठकर अपने घर को निहारता हूं. 12 फीट ऊंची छत मुझे बहुत आकर्षित करती है, यह मुंबई जैसे शहर में एक लग्जरी है, जहां ज्यादातर घरों की छतें काफी नीची होती हैं. पहले मैं एक ऐसे घर में रहता था, जिसकी छत बहुत नीची थी’. बातचीत के दौरान हर्ष ने कहा कि मैं साफ कर देना चाहता हूं कि जिस घर की बात आदि कर रहे हैं, वो उसने पूरी तरह अपनी मेहनत की कमाई से खरीदा है. ये बताना जरूरी है क्योंकि जब आप किसी सेलिब्रिटी के बच्चे होते हैं, तो लोग अक्सर मान लेते हैं कि आपकी सारी उपलब्धियां आपको यूं ही मिल गई हैं.’
आदित्य नारायण ने की बहुत मेहनत
हर्ष की बात पर सहमति जताते हुए आदित्य ने कहा, ‘बहुत मेहनत की. किसी महान हस्ती का बेटा होना आसान नहीं होता. बहुत कम लोग इसे समझ पाते हैं. मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि अपने पिता की पॉपुलैरिटी के बावजूद मैं अपनी खुद की पहचान बना पाया हूं. लोग मुझे मेरे काम के लिए सराहते हैं, सिर्फ किसी का बेटा मानकर नहीं.’
‘शापित’ में एक्टिंग कर चुकी हैं आदित्य
वर्क फ्रंट की बात करें तो आदित्य नारायण ने साल 2009 में बतौर लीड एक्टर अपनी पहली फिल्म ‘शापित’ साइन की, जिसे विक्रम भट्ट ने निर्देशित किया था. उन्होंने कई टीवी शोज होस्ट किए हैं, जिनमें सा रे गा मा पा चैलेंज, एक्स फैक्टर, सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स, और हाल ही में इंडियन आइडल 15 शामिल हैं. इन दिनों वह ‘राइज एंड फॉल’ में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रहे हैं.

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें
![]()










