नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हाल ही में नवरात्रि के मौके पर आयोजित एक शानदार डांडिया नाइट में हिस्सा लिया. इस रंगारंग आयोजन का एक वीडियो उन्होंने शनिवार को पोस्ट किया. अक्षरा ने वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया. इस वीडियो में अक्षरा का उत्साह और मस्ती भरा अंदाज प्रशंसकों को खूब भा रहा है. वीडियो की शुरुआत में अक्षरा मेकअप रूम में तैयार होती नजर आ रही हैं. इसके बाद वह डांडिया नाइट के आयोजन स्थल पर पहुंचती हैं, जहां वह डांडिया खेलती और हंसी-मजाक करती दिख रही हैं. आयोजन के दौरान वह स्टेज पर धमाकेदार डांस करती हैं और डांडिया की थाप पर थिरकती हैं. वीडियो के अंत में अक्षरा भक्ति में डूबकर भोलेनाथ का जयकारा लगाती हैं और कहती हैं, ‘बोलो पार्वतीपति नम, हर-हर महादेव.’
![]()










