Last Updated:
लव कुश रामलीला में पूनम पांडे विवाद के बाद उनका नाम हटाया गया, इस बार बॉबी देओल लाल किला मैदान में रावण वध करेंगे, फैंस बेहद उत्साहित हैं.

बॉबी देओल फिल्म इंडस्ट्री के उन चुनिंदा सितारों में से हैं जिन्होंने अपने करियर के तीन दशक पूरे किए हैं. वह अभी भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. बॉलीवुड ही नहीं साउथ में भी उनका चार्म देखने को मिल रहा है. ऐसे में इस साल बॉबी देओल को इस कार्यक्रम के लिए चुना गया है.
रावण का वध करेंगे बॉबी देओल
लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि जब बॉबी देओल को दशहरे पर रावण वध करने का आमंत्रण दिया गया, तो उन्होंने इसे पूरे उत्साह के साथ स्वीकार किया. समिति का मानना है कि बॉबी देओल का इस ऐतिहासिक मंच पर आना रामलीला को और भी भव्य और यादगार बना देगा.
फैंस हुए एक्साइटिड
दशहरे की इस संध्या को देखने के लिए राजधानी समेत देशभर से लाखों दर्शक लाल किले पर जुटते हैं. इस बार बॉबी देओल की मौजूदगी से कार्यक्रम की शोभा और बढ़ जाएगी.
पिछले साल अजय देवगन-करीना कपूर थे गेस्ट
पिछले साल दिवाली के मौके पर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम 3 रिलीज हुई थी. इस मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट दिल्ली पहुंची थीं. अजय देवगन, रोहित शेट्टी से लेकर करीना कपूर दिल्ली की रामलीला में गेस्ट के रूप में आए थे.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
![]()











