Last Updated:
Best Romantic Movies On OTT: बॉलीवुड में रोमांस हमेशा से एक अहम भाव रहा है, जिसने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. प्यार की मासूमियत, तकरार की मिठास, जुदाई का दर्द और मिलन की खुशी, ये सब भावनाएं जब पर्दे पर उतरती हैं, तो वो केवल एक फिल्म नहीं रह जाती, बल्कि एक एहसास बन जाती हैं.
<strong>नई दिल्ली.</strong> अगर आप भी खूबसूरत लव स्टोरी की तलाश में हैं, तो यहां हम आपके लिए लाए हैं 7 बेहतरीन हिंदी रोमांटिक फिल्मों की एक खास लिस्ट बताते हैं जो ना सिर्फ दिल को छूती हैं, बल्कि बार-बार देखने का मन भी करती हैं. ये फिल्में कभी आपको मुस्कुराने पर मजबूर करेगी, तो कभी रुलाएंगी, लेकिन आखिर में आपके दिल में एक खास जगह बना लेंगी. इस लिस्ट में ‘दम लगाके हइशा’ से लेकर ‘वीर जारा’ और ‘रब ने बना दी जोड़ी’ जैसी फिल्में हैं, जिनका लुत्फ आप अमेजन प्राइम वीडियो पर उठा सकते हैं.

रब ने बना दी जोड़ी: रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में यह शुमार है. रब ने बना दी जोड़ी एक साधारण इंसान सुरिंदर साहनी की कहानी है, जो अपनी पत्नी के दिल को जीतने के लिए एक नया रूप अपनाता है. फिल्म दिखाती है कि सच्चा प्यार शक्ल सूरत से नहीं होता बल्कि इसे दिल से महसूस किया जाता है. शाहरुख खान ने इस फिल्म में डबल रोल निभाकर दर्शकों के दिलों को जीत लिया था. इस फिल्म से अनुष्का शर्मा ने डेब्यू किया था. ‘रब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म ने 11 अवॉर्ड जीते थे और इसका डायरेक्शन आदित्य चोपड़ा ने किया था. रब ने बना दी जोड़ी शाहरुख खान की बेस्ट रोमांटिक फिल्मों में से एक है. (फोटो साभार: IMDb)

ऐ दिल है मुश्किल: इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा लीड किरदारों में नजर आए थे. ऐश्वर्या राय बच्चन भी फिल्म का हिस्सा थीं. यह एकतरफा प्यार की एक खूबसूरत और दर्दभरी कहानी है. करण जौहर की यह फिल्म दिल को छूने वाले डायलॉग्स, शानदार म्यूजिक और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती है.रणबीर कपूर का किरदार अयान अपने दिल की भावनाओं को लेकर जिस तरह से संघर्ष करता है, वह दर्शकों को जोड़ता है. फिल्म में प्यार, दोस्ती और त्याग के विभिन्न रूपों को खूबसूरती से दिखाया गया है. (फोटो साभार: IMDb)

दम लगाके हइशा: यह फिल्म एक अलग तरह की प्रेम कहानी है, जो शारीरिक सुंदरता की बजाय भावनात्मक जुड़ाव पर जोर देती है फिल्म का प्लॉट एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमता है, जिसे जबरदस्ती एक मोटी लड़की से शादी करनी पड़ती है. धीरे-धीरे दोनों के बीच समझदारी और प्यार पनपता है. लेकिन शुरुआत में दोनों की नहीं बनती. यह फिल्म समाज की रूढ़ियों को तोड़ते हुए एक प्यारा संदेश देती है. इसमें आयुष्मान खुराना ने लीड रोल निभाया था. भूमि पेडनेकर ने इस रोमांटिक फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म ने 28 अवॉर्ड जीते थे. (फोटो साभार: IMDb)

बैंड बाजा बारात: दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म दो वेडिंग प्लानर्स की कहानी है, जो साथ में काम करते हुए एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं. फिल्म में बढ़िया म्यूजिक और रियलिस्टिक रोमांस है, जो इसे एक यादगार रोमांटिक-कॉमेडी बनाता है. बैंड बाजा बारात फिल्म में रणवीर सिंह और अनुष्का की जोड़ी को खूब सराहा गया. साल 2010 में रिलीज हुई इस मूवी से रणवीर सिंह ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा थे. (फोटो साभार: IMDb)

जब वी मेट: एक बेहद पॉपुलर और दिल छू लेने वाली हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो 2007 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर क जोड़ी नजर आई थी. इस फिल्म को आज भी बॉलीवुड की बेस्ट रोमांटिक फिल्मों में गिना जाता है. इसका डायरेक्शन इम्तियाज अली ने किया था. इस फिल्म की कहानी आदित्य कश्यप नाम के किरदार से शुरू होती है जो दिल टूटने के बाद अकेल पड़ जाता है तभी उसकी मुलाकात ट्रेन में एक चुलबुली, बातून और खुशमिजाज लड़की गीत से होती है. (फोटो साभार: IMDb)

वीर जारा: यह एक क्लासिक और इमोशनल हिंदी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो दो देशों की सरहदों के पार होने वाले अमर प्रेम की कहानी को बेहद खूबसूरती से दर्शाती है. यह फिल्म न सिर्फ एक लव स्टोरी है, बल्कि भारत-पाकिस्तान के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक रिश्तों पर भी एक संवेदनशील दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है. साल 2004 में आई इस मूवी में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा ने लीड रोल निभाया था. अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी भी फिल्म का हिस्सा थे. इसे यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी. (फोटो साभार: IMDb)

96: यह 2018 में रिलीज हुई बेहद भावनात्मक और खूबसूरत रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी ने दर्शकों के दिलों को छू लिया और इसे आधुनिक समय की सबसे पॉपुलर प्रेम कहानियों में से एक माना जाता है. इसमें विजय सेतुपति और तृषा कृष्णन लीड किरदारों में नजर आए थे. वैसे यह मूवी तमिल भाषा में बनी है लेकिन आप इसका लुत्फ अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी भाषा में उठा सकते हैं. चर्चा है कि मेकर्स इस मूवी का सीक्वल बनाने का प्लान कर रहे हैं. (फोटो साभार: IMDb)
![]()











