साल 2008 में रिलीज होने वाली फिल्म ‘जोधा अकबर’ में ऐश्वर्या राय बच्चन ने हर किसी का दिल मोह लिया था. उनकी खूबसूरती और एक्टिंग सबकुछ काफी पसंद की गई थी. इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक्स और ज्वैलरी की भी खूब चर्चा हुई थी. कहते हैं कि ऐश ने इस फिल्म के लिए 400 किलो गहने पहने थे. ये कोई फर्जी ज्वैलरी नहीं थी बल्कि 200 किलो सोने और बेशकीमती पत्थर से बनाई गई थी. कहते हैं कि इन सब महंगी चीजों के चलते सेट पर 50 गार्ड्स भी तैनात किए गए थे. जोधा अकबर’ में ऐश्वर्या के एक-एक लहंगे को डिजाइनर नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था. तो चलिए इस खूबसूरत फिल्म का गाना सुनिए जश्न-ए-बहारा. जिसे जावेद अली ने गाया. ये गाना ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या पर फिल्माया गया था.
![]()










