Last Updated:
Amitabh Bachchan Post: अमिताभ बच्चन अपने काम के साथ-साथ अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. बीती रात 2 बजकर 31 मिनट पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जो अब वायरल हो है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 82 साल के है. और सिर्फ दो दिन बाद यानी 11 अक्टूबर को वह अपना 83वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे. 60-70 के दौर को वह उन सेलेब्स में से हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. अपनी पोस्ट से अकसर हलचल मचता देने वाले अमिताभ बच्चन ने बीती रात के ढाई बजे एक पोस्ट शेयर किया, हमेशा की तरह, उनके पोस्ट ने तुरंत ध्यान आकर्षित किया और वायरल हो गया.
रात के ढाई बजे अमिताभ ने किया पोस्ट
रात के 2 बजकर 31 मिनट पर उन्होंने अपने पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने लिखा- ‘ऊपर देखा, इधर उधर देखा- पूरा ब्रह्मांड हिल गया.’ सोशल मीडिया यूजर बिग बी के इस पोस्ट का अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं. कई यूजर्स ने पूछा कि क्या यह किसी आने वाली फिल्म या प्रोजेक्ट का हिंट है. वहीं कुछ ने मजाक में लिखा ‘सर, क्या आपने कोई एलियन देख लिया?’ कई फैंस ने इसे ‘बिग बी की नाइट फिलॉसफी’ करार दिया.

अमिताभ बच्चन का पोस्ट.
लोगों ने ली चुटकी
सोशल मीडिया पर फैंस जया बच्चन और रेखा का नाम लेकर भी चुटकी ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘सर, सीधा सा बोलिए जया जी को देखा’. एक अन्य ने लिखा- ‘क्या हुआ सर, जया जी आ गईं क्या?’ एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘चार पेग के बाद हमें भी ऐसा ही लगता है श्रीवास्तव साहब, सुबह तक ठीक हो जाएगा.’ एक ने लिखा- ‘सर रेखा पुरानी यादों में खो गए क्या?’ हालांकि, कुछ लोगों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर की. किसी ने अमिताभ के इस ट्वीट को वर्टिगो की प्रॉब्लम से जोड़कर देखा तो किसी ने उन्हें आराम करने की सलाह दी. वहीं कुछ ने ये आशंका जाहिर की कि ये उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर हो सकता है.
KBC में नजर आ रहे हैं अमिताभ बच्चन
आपको बता दें कि इस उम्र में भी अमिताभ बच्चन फिल्मों में एक्टिंव हैं. वह लगातार फिल्में कर रहे हैं. इसके साथ इन दिनों वह रियलिटी टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में नजर आ रहे हैं. अपने शूटिंग के किस्से वह कई बार सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं.

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
![]()










