Last Updated:
अगर आप भी 90 के दशक के उस दौर को मिस कर रहे हैं जब सिनेमाघरों में गोविंदा की कॉमेडी और डांस का जादू सिर चढ़कर बोलता था, तो आपके लिए अच्छी खबर है. बॉलीवुड के नंबर 1 एंटरटेनर की सबसे बेहतरीन फिल्में अब अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं. ‘राजा बाबू’ के देसी अंदाज से लेकर ‘पार्टनर’ के मॉडर्न अवतार तक, गोविंदा ने हर किरदार में जान फूंकी है. अगर इस वीकेंड आप अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेकर दिल खोलकर हंसना चाहते हैं, तो गोविंदा की ये 6 कल्ट क्लासिक फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
दिल्ली. गोविंदा भले ही आजकल अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी खबरों की वजह से चर्चा में रहते हों, लेकिन एक दौर वह भी था जब हिंदी सिनेमा में उनके नाम का सिक्का चलता था. वह बॉलीवुड के सबसे बड़े एंटरटेनर्स में से एक थे. कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस और कभी न भूलने वाले गानों का उनका अपना ही एक अनोखा अंदाज था, जिसने दर्शकों की एक पूरी पीढ़ी को दीवाना बना दिया था.

अगर आप उस दौर की यादें ताजा करना चाहते हैं, जब गोविंदा पर्दे पर राज करते थे, तो ये 6 फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए. इन मूवीज में गोविंदा का हर आपका दिल जीत लेगा. कमाल की बात है कि हीरो नंबर 1 की ये फिल्में आपको एक ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंगी, जिनका आप इस वीकेंड घर बैठेखर आराम से लुत्फ उठा सकते हैं. (फोटो साभार: Instagram@govinda_herono1)

आंखें: डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त डोज है. इसमें गोविंदा और चंकी पांडे की जोड़ी ने अपनी एनर्जी से पर्दे पर आग लगा दी थी. 90 के दशक के उस दौर को फिर से जीने के लिए यह एक बेहतरीन फिल्म है. अगर आप इन दोनों अभिनेताओं को उनके सबसे मजेदार और साहसी अंदाज में देखना चाहते हैं, तो ‘आँखें’ आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए. साल 1993 में आई इस मूवी को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

हीरो नंबर 1: इस रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा में गोविंदा ने एक अमीर खानदान के वारिस ‘राजू’ का किरदार निभाया है, जो अपनी प्रेमिका ‘मीना’ (करिश्मा कपूर) का दिल जीतने के लिए उनके घर में नौकर बनकर काम करता है. यह फिल्म मनोरंजन से भरपूर है और परिवार के साथ देखने के लिए एकदम परफेक्ट है. गोविंदा का बेमिसाल अंदाज और इमोशन्स का तड़का इसे वाकई नंबर 1 बनाता है. गोविंदा की ‘हीरो नंबर 1’ प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है. (फोटो साभार: IMDb)

राजा बाबू: गोविंदा और करिश्मा कपूर की आइकॉनिक जोड़ी वाली यह फिल्म 90 के दशक के हर बच्चे की पसंदीदा रही है. इस फिल्म को किसी परिचय की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसके डायलॉग्स और गाने आज भी मशहूर हैं. अगर आपका दिन थोड़ा खराब गुजरा है और आप रिलैक्स करना चाहते हैं, तो ‘राजा बाबू’ से बेहतर कोई और फिल्म नहीं हो सकती जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला दे. इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

हसीना मान जाएगी: इस फिल्म में संजय दत्त और गोविंदा की जोड़ी ने जो धमाल मचाया था, उसकी तारीफ आज भी होती है. अगर आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो देखते ही आप समझ जाएंगे कि क्यों इस जोड़ी को इतना प्यार मिला. करिश्मा कपूर और पूजा बत्रा के साथ मिलकर इन दोनों ने कॉमेडी का ऐसा जादू चलाया कि यह फिल्म कल्ट क्लासिक बन गई. प्राइम वीडियो पर ‘हसीना मान जाएगी’ अवेलेबल है. (फोटो साभार: IMDb)

बड़े मियां छोटे मियां: जब एक ही फिल्म में अमिताभ बच्चन और गोविंदा जैसे दिग्गज हों और निर्देशन डेविड धवन का हो, तो धमाका होना लाजमी है. कॉमेडी और एक्शन से सजी यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है. अगर आप हंसी के ठहाकों के साथ अपना दिन यादगार बनाना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक ट्रीट की तरह है. आप इस मूवी का लुत्फ प्राइम वीडियो पर उठा सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

पार्टनर: सलमान खान का प्रेम वाला अंदाज और गोविंदा का भास्कर वाला भोलापन, जब ये दोनों साथ आए तो हंसी का ऐसा दंगल शुरू हुआ जो आज भी जारी है. लारा दत्ता, कैटरीना कैफ और इसके सुपरहिट गानों ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया. आज भी इसके गाने पार्टियों की जान हैं, जिससे साफ पता चलता है कि यह फिल्म लोगों के दिलों के कितनी करीब है. पार्टनर फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है. (फोटो साभार: IMDb)
![]()










