नई दिल्ली. बॉलीवुड के मशहूर पटौदी परिवार में इंटरफेथ मैरिज हमेशा से विवादों का केंद्र रहा है. शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली खान पटौदी के प्यार और शादी के खातिर उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था, जिसके बाद उनका नाम आयशा सुल्ताना रखा गया. शर्मिला टैगोर के बाद उनके बेटे और पटौदी खानदान के नवाब ने दो शादियां और दोनों इंटरफेथ शादी रही, पहली अमृता सिंह के साथ और दूसरी करीना कपूर के साथ. हाल हाल में सोहा अली खान ने बताया कि जब उनके भाई सैफ अली खान और करीना कपूर ने शादी का फैसला किया, तो उन्हें ‘लव जिहाद’ और ‘घर वापसी’ जैसे आरोपों का सामना करना पड़ा. धमकियां इतनी गंभीर थीं कि मौत की साजिशें रची गईं.
‘तुमने हमारी एक ली है, अब हम तुम्हारी एक लेंगे’
सोहा अली खान ने खुद भी कुणाल खेमू के साथ इंटरफेथ शादी की है. नयनदीप रक्षित के साथ इस मसले पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे इन बातों से फर्क नहीं पड़ता क्योंकि जिन लोगों से मैं प्यार करती हूं और जिनका सम्मान करती हूं, वे मेरे साथ हैं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘करीना और भाई की शादी के वक्त ‘लव जिहाद’, ‘घर वापसी’ जैसे अजीबोगरीब हैडलाइन्स बनाए गए. यहां तक कि कहा गया, ‘तुमने हमारी एक ली है, अब हम तुम्हारी एक लेंगे’. उन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसे शब्दों को लेकर खूब हंगामा हुआ करता था. लेकिन भाई और करीना ने किसी भी तरह की नफरत या धमकी के आगे झुकने से साफ इंकार कर दिया.
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बीच 12 साल का अंतर है.
‘मुझे फर्क नहीं पड़ता कि कौन…’
उन्होंने कहा, ‘हेटर्स हमेशा रहेंगे, हर किसी की राय अलग होती है और ये ठीक भी है. मुझे फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कह रहा है, जब तक मेरे परिवार और मेरे करीबी लोग मेरे फैसले से खुश हैं.’
धमकियों को सैफ नहीं लिया सीरियली
सैफ अली खान ने रेडिफ को दिए एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि करीना के पिता रणधीर कपूर को अनजान चिट्ठियां मिलीं, जिसमें परिवार को नुकसान पहुंचाने और शादी के वेन्यू पर हमले की धमकियां थीं. लेकिन, सैफ ने इसे हल्के में लिया और कहा, ‘धमकी देना और उसे अंजाम देना दो अलग चीजें हैं.’ उन्होंने अपनी मां शर्मिला टैगोर और पिता मंसूर अली खान पटौदी की 1960 के दशक की इंटरफेथ मैरिज का हवाला दिया, जहां भी ऐसी ही मुश्किलें आईं थीं.
‘बुलेट्स बोलेंगी’ जब धमकी से घबराया टाइगर का परिवार
शर्मिला टैगोर ने भी मोजो स्टोरी से बातचीत में अपनी शादी की यादें ताजा कीं. कोलकाता में हुई उनकी वेडिंग के दौरान परिवार को टेलीग्राम मिले, जिसमें लिखा था ‘बुलेट्स बोलेंगी’. टाइगर यानी मंसूर अली खान का परिवार घबरा गया, लेकिन शर्मिला ने कहा कि सब कुछ ठीक रहा और शादी यादगार बन गई.
![]()










