सपना चौधरी अक्सर अपने स्टेज परफॉर्मेंस और डांस के लिए जानी जाती हैं. लेकिन उनका एक ऐसा भी ब्लॉकबस्टर गाना है, जिसमें उन्होंने न तो कोई ठुमके लगाए हैं और न ही कोई झटके दिखाए हैं. फिर इस गाने के 175 मिलियन से ज्यादा व्यूज है. इस गाने का नाम ‘यार तेरा चेतक पर चाले’ है. इसे राज मवार ने गाया है. सपना चौधरी के साथ मेहर रिस्की ने परफॉर्म किया है. सपना गाने में एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही है, जो शादी होने के बाद फरारी जैसी लग्जीरियस गाड़ी की डिमांड करती है. लेकिन पति के घर के हालात से ऐसा लगता नहीं है.
![]()










