अयोध्या में दीपोत्सव। (सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
श्रीराम की नगरी अयोध्या दीपोत्सव के अवसर पर फिर एक बार जगमगाने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में होने वाला यह आयोजन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गौरव का उत्सव बन चुका है। इस बार 17 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक प्रस्तावित दीपोत्सव के कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सुचारु ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने दीपोत्सव मेला के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने, कानून व्यवस्था बनाए रखने और वीवीआईपी आगमन की दृष्टि से मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर संपूर्ण आयोजन को सफल बनाएंगे।
![]()










