Last Updated:
ये कहानी है ऐसे एक्टर की. जिन्होंने सुपरहिट गैंगस्टार फिल्म से डेब्यू किया. फिर करियर में कई उतार चढ़ाव देखे और एक समय ऐसा आया जब फ्लॉप एक्टर का तमगा उन्हें मिला. मगर इस एक्टर ने इसके बावजूद खुद को संभाले रखा. आज के समय में उनका 1200 करोड़ रुपये का साम्राज्य है.
कहने को ये एक स्टारकिड है. जिन्होंने सुपरहिट फिल्म से डेब्यू किया लेकिन इसके बावजूद उनका करियर जम न सका. करियर के बीच उनका तगड़ा क्लेश सलमान खान से हुआ और वह काफी सुर्खियों में रहा.

ये कोई नहीं, विवेक ओबेरॉय हैं. वह सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं. विवेक बॉलीवुड के अंडररेटिड एक्टर्स में से एक हैं जिन्हें हमेशा से कम आंका गया. उन्होंने कंपनी फिल्म से डेब्यू किया जो कि एक गैंगस्टर फिल्म थी और ये हिट साबित हुई थी. इसके बाद वह ओमकारा और शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्मों में शानदार परफॉर्मेंस देते दिखे.

कुछ लोगों का मानना है कि जो विवाद विवेक ओबेरॉय का सलमान खान के साथ हुआ, उस वजह से भी उनका करियर फ्लॉप हुआ. कुछ ने कहा कि सलमान के कहने पर ही विवेक को इंडस्ट्री से साइडलाइन कर दिया गया. फिर क्या, उन्हें फिल्मों के ऑफर तक मिलना बंद हो गए. हालांकि विवेक तो कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि जो कुछ हुआ वह उसे भूल चुके हैं.

मगर विवेक ओबेरॉय ने अपनी नई राह बिजनेस जगत में अजमाई. उन्होंने खुद का बिजनेस ऐसा खड़ा किया कि आज वह रईसों में गिने जाते हैं. इतने अमीर कि वह कई बॉलीवुड सितारों को भी मात देते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवेक ओबेरॉय की आज की तारीख में 1200 कोरड़ रुपये की नेटवर्थ है. वह कई बिजनेस वेंचर्स और निवेश से इतनी कमाई करते हैं.

फॉर्च्यून इंडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी बीएनडब्ल्यू रियल एस्टेट डेवलपमेंट्स पूरी तरह कर्ज-मुक्त (debt-free) है. इस कंपनी के जरिए वह इस समय करीब 7 अरब अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 58,000 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी डेवलप कर रहे हैं. इसके अलावा, वे 23 शानदार और लग्जरी प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं.

विवेक ओबेरॉय के पास एक प्रीमियम ब्रांड में भी 21 प्रतिशत हिस्सेदारी है. इस ब्रांड की कीमत 320 करोड़ रुपये है. इतना ही नहीं, विवेक एक लैब-ग्रोन डायमंड कंपनी के मालिक भी हैं. जिसका सलाना रेवन्यु 100 करोड़ के करीब बताया जाता है.

विवेक ओबेरॉय की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पत्नी प्रियंका अलवा हैं. प्रियंका कर्नाटक मिनिस्टर जीवाराज अलवा की बेटी हैं. दोनों के बीच सात साल का अंतर है.

विवेक और प्रियंका ने 29 अक्टूबर 2010 में बेंगलुरु में शादी की थी. दोनों के घर 2013 में पहले बेटे विवान वीर ओबेरॉय का जन्म हुआ. फिर साल 2015 में दूसरे बच्चे का जन्म हुआ.

वर्कफ्रंट की बात करें तो विवेक ओबेरॉय जल्द ही मस्ती 4 में नजर आएंगे. ये फिल्म नवंबर 2025 में रिलीज होगी. इसके अलावा वह संदीप रेड्डी वांगा Spirit में नजर आएंगे. जिसमें प्रभास लीड रोल में हैं.
![]()










