Last Updated:
सिकंदर खेर कई फिल्मों और सीरीज का हिस्सा रह चुके हैं. उन्हें उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है. सिकंदर खेर ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद कभी भी अपने माता-पिता से मदद नहीं मांगी. जो भी किया, अपने दम पर किया है.
नई दिल्ली. किरण खेर और अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर पिछले कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. वह कई मूवीज में अपने हुनर का जलवा बिखेर चुके हैं. इसके अलावा सिकंदर कई सीरीज का भी हिस्सा रह चुके हैं. आज यानी शुक्रवार को उनका जन्मदिन है. इस खास मौके पर सिकंदर खेर की फिल्मी जर्नी पर एक नजर डालते हैं. मां किरण खेर के कहने पर सिकंदर खेर ने एक्टिंग को अपना प्रोफेशन बनाया और फिर कभी इसे कभी नहीं छोड़ा.
View this post on Instagram
![]()











