Last Updated:
Amitabh Bachchan Song: अगर आपने अमिताभ बच्चन की फिल्में देखी हैं, तो उनका फिल्म ‘हम’ का पॉपुलर गाना जरूर सुना-देखा होगा, जिस पर छोटे से बड़े तक खूब थिरकते थे. हालांकि, शुरू में अमिताभ बच्चन को गाने का हुक स्टेप इतना अश्लील लग रहा था कि वे 24 साल छोटी हीरोइन संग करने से झिझक रहे थे. हालांकि, जया बच्चन को उनकी परफॉर्मेंस शानदार लगी. कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने गाने की मेकिंग का किस्सा सुनाया है.
नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन के सबसे पॉपुलर गानों में ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ का जिक्र जरूर आता है. यह गाना उनके करियर में खास अहमियत लखता है. कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने हाल में एक इंटरव्यू में शूटिंग के कुछ किस्से सुनाए. उन्होंने बताया कि अमिताभ शुरू में इस गाने के हुक स्टेप को लेकर परेशान थे. उनका मानना था कि यह स्क्रीन पर वल्गर लग सकता है.
चिन्नी ने यूट्यूब चैनल फ्राइडे टॉकीज पर बात करते हुए याद किया, ‘यह गाना मुझे अमिताभ बच्चन ने अपनी वैनिटी वैन में सुनाया था. उन दिनों सिर्फ दो वैनिटी वैन होती थीं- एक अमिताभ बच्चन की और दूसरी मनमोहन देसाई की. उनके पास एक डिस्क और एक स्पीकर था और उन्होंने मुझे गाना सुनाया. उन दिनों भी उनके पास बढ़िया तकनीक वाले स्पीकर होते थे.’
असिस्टेंट्स ने हुक स्टेप दिखाने से किया इनकार
चिन्नी प्रकाश ने बताया कि फिल्म के निर्देशक मुकुल आनंद इस गाने के हुक स्टेप को लेकर झिझक रहे थे, लेकिन उन्होंने इसे रखने पर जोर दिया. कोरियोग्राफर ने जोर देते हुए कहा, ‘मेरे पास रात 12 बजे असिस्टेंट का फोन आया. मेरे दोनों असिस्टेंट्स ने अमिताभ बच्चन को हुक स्टेप दिखाने से मना कर दिया और मुझसे कहा-हम नहीं दिखा सकते. हमें डर लग रहा है.’ अमिताभ बच्चन गाने में 24 साल छोटी हीरोइन किमी काटकर के साथ रोमांस करते नजर आए थे. इसे सुदेश भोसले और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था.
हुक स्टेप करने से झिझक रहे थे अमिताभ
चिन्नी प्रकाश ने फिर बताया कि जब उन्होंने पहली बार मेगास्टार के सामने स्टेप किया, तो उनका कैसा रिएक्शन था. वे बोलीं, ‘मैंने अपने डांसर्स के साथ पूरे गाने पर डांस किया. अमित जी ने मुझे देखा और निर्देशक से कहा कि उन्हें रिहर्सल के लिए तीन महीने चाहिए और शूट को टालने के लिए कहा. उन्होंने हुक स्टेप करते समय मुझसे कहा- तुम 5 फीट के हो और यह तुम पर अच्छा लग रहा है, लेकिन मैं 6 फीट से ज्यादा का हूं और यह मुझ पर अच्छा नहीं लगेगा.’ लेकिन मैंने उनसे हुक स्टेप करने की विनती की.’
जया बच्चन ने की गाने की तारीफ
चिन्नी प्रकाश ने आगे बताया कि कैसे गाने को बाद में एडिट किया गया और एक थिएटर में जया बच्चन और युवा अभिषेक बच्चन की मौजूदगी में दिखाया गया. उन्होंने स्क्रीनिंग को याद करते हुए कहा, ‘सभी वहां थे और छह मिनट के गाने में थिएटर में पिन ड्रॉप साइलेंस था, लेकिन गाना खत्म होने के बाद थिएटर में जोरदार शोर हुआ. अमिताभ बच्चन के इतिहास में कभी भी ऐसा गाना शूट नहीं हुआ था. जया जी ने मुझसे कहा-यह शानदार लग रहा है.’

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
![]()










