घरवालों से आहत महिला यमुना में छलांग लगाने जा रही थी। वो पुल की रेलिंग पर चढ़ गई। इस दौरान राहगीरों ने उसे बचा लिया।
यमुना
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
![]()
{“_id”:”6909a54494a66717be0cc850″,”slug”:”woman-attempting-to-jump-into-yamuna-saved-by-passersby-in-agra-2025-11-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra: यमुना में छलांग लगा रही थी महिला, राहगीरों ने देखते ही लगा दी दौड़; ऐसे बचाई उसकी जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
यमुना
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के जवाहर पुल से सोमवार दोपहर को यमुना में कूदने की कोशिश करती महिला को राहगीरों ने बचा लिया। लोहामंडी निवासी 25 वर्षीय महिला सोमवार दोपहर को जवाहर पुल पर आई। अचानक वह रेलिंग पर चढ़ गई। यह देखकर आसपास खड़े लोग दौड़ पड़े और महिला को पकड़ लिया।
पुलिस को 112 डायल कर सूचना दी। मौके पर पहुंचे बल्केश्वर चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि महिला की शादी को तीन साल हो चुके हैं। दो साल का बेटा है। पति जुआ खेलता है। विरोध पर पीटता है। इससे परेशान है। वह गुस्से में घर से निकल आई थी। यमुना में कूदकर जान देना चाहती है, लेकिन बाद में महिला के परिजनों को बुलाया गया। समझाने के बाद उसे घर भेज दिया।
![]()


Aaj Ka Rashifal 16 February 2026: आज सप्ताह का पहला दिन है। वैदिक पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन माह के...
Read moreLast Updated:February 16, 2026, 06:18 ISTटी20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में टीम इंडिया ने एक बार फिर पाकिस्तान को...
Read more© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio
© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio