Last Updated:
इमरान हाशमी और यामी गौतम की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘हक’ के रिलीज से पहले देख डालिये 7 धांसू कोर्टरूम ड्रामा फिल्में , जो रियल लाइफ की घटनाओं से प्रेरित हैं और अपनी शानदार IMDB रेटिंग के लिए जानी जाती हैं. ये फिल्में न सिर्फ मनोरंजन करती हैं, बल्कि समाज में गहरी पैठ रखने वाले मुद्दों को भी उजागर करती हैं.
नई दिल्ली. कोर्टरूम ड्रामा का जादू ही ऐसा है कि वो न सिर्फ इंसाफ की जंग दिखाते हैं, बल्कि समाज के काले सच को आईना भी. लैंडमार्क केस से प्रेरित ये फिल्में रियल लाइफ इवेंट्स को स्क्रीन पर उतारकर दर्शकों को चैन से नहीं बैठने देतीं. 7 नवंबर को रिलीज हो रही इमरान हाशमी और यामी गौतम की ‘हक’ इन दिनों सुर्खियों में हैं. ये फिल्म शाह बानो केस पर बनी है. फिल्म के रिलीज से पहले चलिए आपको बताते हैं कि टॉप 7 ऐसी फिल्में, जो रियल इवेंट्स से इंस्पायर्ड हैं और उनकी IMDb रेटिंग्स भी धांसू है.

हक: इमरान हाशमी और यामी गौतम की ये फिल्म 1980 के शाह बानो केस से प्रेरित है. इंदौर के वकील मोहम्मद अहमद खान ने पत्नी शाह बानो और बच्चों को छोड़ दिया, तो उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. फिल्म महिलाओं के अधिकार और सेकुलरिज्म पर नई बहस छेड़ेगी. 7 नवंबर को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

शाहिद : हंसल मेहता के डायरेक्शन में राजकुमार राव ने वकील शाहिद आजमी का रोल निभाया. टेरर चार्ज पर गलत तरीके से जेल गए वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद आजमी की सच्ची जीवन यात्रा को दर्शाती है. जो खुद फर्जी केसों के आरोपी बनकर जेल गए और बाद में न्याय की लड़ाई लड़ी. इस फिल्म की IMDb रेटिंग 8.1 है. Image: IMDb

जॉली एलएलबी 3: अक्षय कुमार और अरशद वार्सी की यह फिल्म उत्तर प्रदेश में 2011 की जमीन अधिग्रहण विरोध से प्रेरित है, जो एक किसान की जमीन छीनने की दर्दनाक कहानी कहती है. इस फिल्म की IMDb रेटिंग 7.1 है. Image: Instagram

मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे : रानी मुखर्जी की यह फिल्म सागरिका चक्रबर्ती की सच्ची लड़ाई पर आधारित है, जिन्होंने नॉर्वे की चाइल्ड वेलफेयर सर्विसेज के खिलाफ कानूनी जंग लड़ी.रानी मुखर्जी ने भारतीय मां डेबिका चटर्जी का रोल किया, जिनके बच्चों को नॉर्वेजियन चाइल्ड वेलफेयर ने ‘इम्प्रोपर ट्रेनिंग’ के आरोप में छीन लिया. रानी को नेशनल अवॉर्ड मिला. इस फिल्म की IMDb 7.3 है. Image: IMDb

नो वन किल्ड जेसिका: विद्या बालन और रानी मुखर्जी स्टारर यह फिल्म 1999 के जेसिका लाल मर्डर केस पर आधारित है, जहां एक पत्रकार और पीड़ित की बहन ने अमीर और ताकतवर आरोपी के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ी. रानी मुखर्जी ने जर्नलिस्ट मीरा का रोल किया, जबकि विद्या बालन ने जेसिका की बहन सबरीना, जो पॉलिटिशियन के बेटे के खिलाफ इंसाफ की जंग लड़ती हैं. इस फिल्म की 7.2 है. Image: Instagram

सिर्फ एक बंदा काफी है : इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने वकील पी.सी. सोलंकी का रोल निभाया, जो असाराम बापू रेप केस से इंस्पायर्ड है. इसमें एक माइनर गर्ल के खिलाफ पावरफुल गॉडमैन की जंग दिखाई गई, जिसमें एक आदमी की हिम्मत से सिस्टम हिल जाता है! इस फिल्म की IMDb 8 है. Image: Instagram

तलवार: मेघना गुलजार की फिल्म 2008 नोएडा डबल मर्डर केस (आरुषि-हेमराज) पर बेस्ड है. इरफान खान, कोनकणा सेन शर्मा, नीरज काबी ने लीड रोल्स निभाए। जांच के कंट्राडिक्शंस और मीडिया ट्रायल को बखूबी दिखाया. इस फिल्म की IMDb 8.1 है.
![]()











