सुनील छेत्री
– फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय फुटबॉल के महान खिलाड़ी सुनील छेत्री एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले सकते हैं। उन्होंने कहा है कि अगर उनकी टीम बेंगलुरु एफसी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) नहीं जीत पाती और एशियाई टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई नहीं करती है तो वह 2025-26 के सीजन के अंत में संन्यास ले सकते हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सुनील छेत्री को लेकर सनसनीखेज पोस्ट किया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, आप एक सच्ची प्रेरणा रहे हैं सुनील छेत्री! आपका सफर देखना वाकई प्रेरणादायक रहा है। तिरंगे के लिए अपना सब कुछ देने के लिए शुक्रिया। आप पर गर्व है!
![]()











