Last Updated:
बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं. उन्होंने 89 की उम्र में अंतिम सांस ली. वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे. धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटे सनी देओल सहित तमाम करीबी अस्पताल में मौजूद रहे. धर्मेंद्र के निधन से भारतीय सिनेमा में एक खालीपन पसर गया है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता.
नई दिल्ली : भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार धर्मेंद्र इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉक्टर की निगरानी में हैं. धर्मेंद्र के लिए फैंस और करीबी दुआ कर रहे हैं. पूरा देओल परिवार अस्पताल में मौजूद है.
सोशल मीडिया पर लाखों फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं. वे पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे.सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, लेकिन उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से वह अब तक भर्ती हैं.
पहले, सनी देओल ने उनकी सेहत को स्थिर बताया था, फिर हेमा मालिनी ने पोस्ट शेयर करके फैंस से उनके लिए दुआ मांगने की अपील की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 10 नवंबर को धर्मेंद्र की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. दिग्गज एक्टर के परिवार के लोग अस्पताल में मौजूद हैं. पिछले हफ्ते खबर आई थी कि धर्मेंद्र को एक नियमित चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
एक्टिंग में सक्रिय थे धर्मेंद्र
साल की शुरुआत में धर्मेंद्र की आंख की सर्जरी हुई थी. जब पैपराजी ने उन्हें आंख में पट्टी बांधे देखा, तो चिंता जताते हुए उनकी सेहत के बारे में पूछा, तो धर्मेंद्र ने कहा था, ‘मैं मजबूत हूं. अभी भी धर्मेंद्र में बहुत दम है. अभी भी जान रखता हूं. मैं मजबूत हूं. प्यार करता हूं, अपने दर्शकों और अपने फैंस से.’ धर्मेंद्र को आखिरी बार ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था. वह अगली बार ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे, जिसमें वे अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ दिखेंगे. वे 8 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाले थे.
60 के दशक में किया डेब्यू
धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के लीजेंड हैं. उन्हें खूबसूरत शख्सियत की वजह से बॉलीवुड का ही-मैन कहा जाता है. उन्होंने 60 के दशक में डेब्यू किया और 70 के दशक में हिंदी सिनेमा के टॉप स्टार बन गए थे. वे 89 की आयु में भी सक्रिय है. सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस के साथ इंटरैक्शन करते है. सुपरस्टार ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें वे अगस्त्य नंदा के साथ नजर आएंगे.

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
![]()










