Last Updated:
दीपिका पादुकोण एक बार फिर हॉलीवुड सीरीज को लेकर सुर्खियों में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर चर्चाएं है कि दीपिका पादुकोण जल्द ही चर्चित सीरीज के चौथे सीजन में नजर आने वाली हैं. चर्चा है कि वह एमी-विजेता एचबीओ की मशहूर एंथोलॉजी सीरीज ‘द व्हाइट लोटस’ के चौथे सीजन में नजर आ सकती हैं.
एंथोलॉजी सीरीज द व्हाइट लोटस अपने पॉलिटिकल सटायर के चलते दुनियाभर में मशहूर है. यह शो अपने तीखे व्यंग्य, शानदार लोकेशन्स और शानदार कलाकारों की फौज के लिए मशहूर है. अगर यह खबर सच होती है, तो यह वैश्विक टेलीविजन में भारतीय प्रतिनिधित्व के लिहाज से एक अहम कदम माना जाएगा.

दीपिका पादुकोण का ये पहला इंटरनेशनल प्रोजेक्ट नहीं है. उन्होंने हॉलीवुड में विन डिजल के साथ फिल्म xXx: Return of Xander Cage से डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके स्क्रीन प्रेसेंस ने इंटरनेशनल दर्शकों को उनका मुरीद बना दिया था.

दीपिका पादुकोण भी धीरे-धीरे ग्लोबल स्टार बनने की राह पर हैं. उन्होंने ऑस्कर में बतौर प्रेजेंटर हिस्सा लिया था. इसके बाद वो दुनिया की प्रभावशाली हस्तियों की सूचियों में शामिल होने तक लगातार वैश्विक स्तर पर सक्रिय रही हैं. फिल्मों के साथ-साथ वह फैशन आइकॉन के तौर पर भी जानी जाती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘द व्हाइट लोटस’ की खासियत इसकी कहानियां हैं, जो लग्जरी रिसॉर्ट्स की बैकग्राउंड में सत्ता, विशेषाधिकार और मानवीय जटिलताओं जैसे विषयों को सामने लाती हैं. हर सीजन में नई लोकेशन और नई कास्ट होती है. पहले के सीजन हवाई और सिसिली जैसे स्थानों पर फिल्माए गए थे, जबकि रिपोर्ट्स के अनुसार चौथे सीजन की शूटिंग फ्रांस के सेंट-ट्रोपेज में हो रही है.

अगर दीपिका इस प्रोजेक्ट से जुड़ती हैं, तो वह हेलेना कार्टर, क्रिस मेस्सीना जैसे इंटरनेशनल कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा कर सकती हैं. यह कास्टिंग अलग-अलग देशों की स्टार पावर को एक साथ लाने वाली मानी जा रही है.

दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले भी उनका नाम इस शो से जोड़ा गया था. 2024 में खबरें आई थीं कि वह तीसरे सीजन में लीजा के साथ नजर आ सकती हैं, लेकिन उस समय उन्होंने निजी कारणों से इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया था.

दीपिका पादुकोण की संभावित कास्टिंग को सिर्फ उनके करियर की एक और उपलब्धि के रूप में नहीं देखा जा रहा, बल्कि इसे एक बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर भी समझा जा रहा है. लंबे समय तक भारतीय कलाकारों के लिए वेस्टर्न टेलीविजन की मुख्यधारा में जगह बनाना आसान नहीं था, लेकिन अब वक्त और दौर बदल चुका है.

‘द व्हाइट लोटस’ जैसी ग्लोबली चर्चित सीरीज में उनकी मौजूदगी यह संकेत देगी कि अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन जगत अब विविधता और नए सांस्कृतिक विजन को अपनाने के लिए पहले से ज्यादा तैयार है. यह सीरीज अपनी जटिल कहानियों, सामाजिक व्यंग्य और बहुस्तरीय किरदारों के लिए जानी जाती है.
![]()










