नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में की हैं. उनके अभिनय और फिल्मों के गाने आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं. ऐसा ही एक गाना है, फिल्म नीला आकाश का. इस फिल्म का गाना ‘आखिरी गीत मुहब्बत का सुना लूं तो चलूं’ इस गाने में धर्मेंद्र ने नम आंखों से भरी महफिल में ये गाना गाया था. आज जब उनकी तबीयत इतनी खराब है तो ये गाना फिर से ट्रेंड कर रहा है. आज भी ये गाना लोगों की आंखें नम कर देगा. मोहम्मद रफी ने इस गाने को गाया था, इस गाने को गाते वक्त वो भी भावुक हो गए थे. गाने में धर्मेंद्र एक खास संदेश देते नजर आ रहे हैं. आज भी उनके फैंस उन पर जान छिड़कते हैं.
![]()










