एक एक्ट्रेस ऐसी हैं जिनके साथ धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल दोनों ने ऑनस्क्रीन रोमांस किया है. ये कोई और नहीं बल्कि डिंपल कपाड़िया हैं जिनके साथ सनी देओल और धर्मेंद्र दोनों काम कर चुके हैं. धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया ने साथ में बंटवारा फिल्म में काम किया था. इसका एक गाना है तू मेरा कौन लागे जिसमें डिंपल और धर्मेंद्र का रोमांस भी देखा जा सकता है. 1994 में आई इस फिल्म के गाने को अनुराधा पौडवाल ने गाया था. वहीं सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के कामकाज की बात करें तो दोनों ने नरसिम्हा और मंजिल मंजिल जैसी फिल्मों में साथ में काम किया है. बता दें धर्मेंद्र इन दिनों काफी बीमार चल रहे हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. उनके लिए सभी सेलेब्स और फैंस चिंता में हैं और सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
![]()










