Last Updated:
बोनी कपूर के जन्मदिन पर सोनम कपूर और खुशी कपूर ने सोशल मीडिया पर बधाई दी. बोनी कपूर को ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘पुकार’ के लिए पुरस्कार मिले हैं. सोनम ‘ब्लाइंड’ में दिखीं थीं.
मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. अभिनेत्री सोनम कपूर और खुशी कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें खास अंदाज में बधाई दी. बोनी कपूर की भतीजी और अभिनेत्री सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्ममेकर के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, अंकल.”
अभिनेत्री खुशी कपूर ने भी पापा को खास अंदाज में बधाई दी. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर बोनी कपूर के साथ अपने बचपन की तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे पापा.”
बोनी कपूर हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्माता हैं. उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है. उन्हें ‘मिस्टर इंडिया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड मिला और ‘पुकार’ के लिए सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया. हालांकि, यहां तक पहुंचना इतना आसान नहीं था. भले ही वे कपूर खानदान से जुड़े थे, लेकिन उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष देखा है.
करियर की शुरुआत
बोनी ने साल 1980 में अपने करियर की शुरुआत की थी. उनकी पहली प्रोड्यूस फिल्म ‘हम पांच’ थी, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, संजीव कुमार, शबाना आजमी, राज बब्बर और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में थे. इसके बाद उन्होंने ‘वो सात दिन’ रिलीज की, जिससे उन्होंने अनिल कपूर को हिंदी सिनेमा में लॉन्च किया. इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ पद्मिनी कोल्हापुरी और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में थे.
2023 की फिल्म ‘ब्लाइंड’
सोनम कपूर की बात करें तो वे पिछली बार साल 2023 की फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आई थीं.
अभिनेत्री के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह फीचर फिल्म ‘बैटल ऑफ बिट्टोरा’ में नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्माण अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले होगा. यह फिल्म अनुजा चौहान के उपन्यास पर आधारित है, जिसमें दो उभरते राजनेताओं की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी, जो एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
![]()










