Last Updated:
Bollywood Best Jodi: अगर आपने हिंदी फिल्में देखी हैं, तो आपकी कोई फेवरेट जोड़ी जरूर होगी, जिसकी फिल्में आप बार-बार देखना पसंद करते हैं. अगर बॉलीवुड की ऑल-टाइम हिट जोड़ी की बात करें, तो एक जोड़ी सब पर भारी है. वे हिंदी सिनेमा के असली ‘राजा-रानी’ हैं, जिन्होंने लगभग 31 फिल्में साथ में कीं और सेट पर पहली मुलाकात के 10 साल बाद धर्म बदल कर शादी कर ली.
नई दिल्ली: हम बॉलीवुड की जिस सुपरहिट जोड़ी की बात कर रहे हैं, उन्हें अभिनय में लाने का श्रेय कहीं-न-कहीं उनकी मांओं को जाता है. होरी की मां उनकी सबसे बड़ी सपोर्टर थीं, तो हीरोइन की मां ताउम्र उनकी मैनेजर रहीं. जब दोनों सितारे पहली बार 1970 में मूवी सेट पर मिले, तो सिर्फ पर्दे पर नहीं, उनकी जिंदगी में भी मैजिक हो गया. (AI से जेनरेटेड इमेज)

दोनों सितारे मेकर्स के पसंदीदा ऑनस्क्रीन कपल बन गए. उन्होंने साथ में करीब 31 फिल्में कीं, जो अपने-आप में एक रिकॉर्ड है. वे पहली बार 1970 की मूवी ‘तुम हसीन मैं जवान’ के सेट पर मिले और देखते ही देखते एक-दूसरे पर फिदा हो गए. हम धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बात कर रहे हैं, जिन्होंने ‘सीता और गीता’, ‘राजा रानी’, ‘आस पास’, ‘पत्थर और पायल’, ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘शोले’ सहित लगभग 31 फिल्मों में काम किया था. (फोटो साभार: IMDb)

धर्मेंद्र-हेमा मालिनी का एक-दूसरे के लिए दिल धड़कने लगा. शादीशुदा होने के बाद बावजूद धर्मेंद्र, हेमा मालिनी के इश्क में गिरफ्तार हो गए. ‘शोले’ की शूटिंग का एक किस्सा काफी मशहूर है, जिसमें वीरू (धर्मेंद्र), बसंती (हेमा मालिनी) को रिव्लॉवर इस्तेमाल करना सिखाते दिखाते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

कहते हैं कि उसी सीन की शूटिंग के समय धर्मेंद्र लाइट ब्वॉयज को उन्हें डिस्टर्ब करने के 20 रुपये देते थे, ताकि उन्हें हेमा मालिनी के करीब रहने का ज्यादा वक्त मिल सके. इस तरह धर्मेंद्र को हेमा मालिनी को बार-बार गले लगाने का मौका मिल रहा था. (फोटो साभार: IMDb)

चूंकि धर्मेंद्र की प्रकाश कौर से पहले ही शादी हो चुकी थी और उनसे उनके चार बच्चे भी थे, इसलिए हेमा मालिनी ने शुरू में उनके शादी के प्रस्ताव को नकार दिया. हालांकि, वे बाद में प्यार में इतना मजबूर हुए कि चुपचाप धर्म बदल कर शादी कर ली. धर्मेंद्र ने मुस्लिम रीति-रिवाजों से हेमा मालिनी से दूसरी शादी की. (फोटो साभार: IMDb)

हेमा मालिनी के प्यार में पड़ने से पहले धर्मेंद्र का नाम टॉप हीरोइनों मीना कुमारी और सायरा बानो के सात जुड़ा. कहते हैं कि 60 के दशक में धर्मेंद्र के करियर को आकार देने में मीना कुमारी का बड़ा रोल था. (फोटो साभार: IMDb)

धर्मेंद्र ने 2011 में ‘रेडिफ.कॉम’ को दिए इंटरव्यू में पत्नी हेमा मालिनी के बारे में कहा था, ‘हमारा साथ बहुत ही खूबसूरत रहा है. हमने साथ में कई फिल्में की हैं और कई हिट्स दी हैं. हमें सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ी में से एक माना जाता है. हमारी केमिस्ट्री कमाल है और हम एक-दूसरे को बहुत अच्छे से कंप्लीट करते हैं. मुझे हमेशा उनके साथ काम करने में आनंद आया. वह सबसे खूबसूरत महिला हैं जिन्हें मैं जानता हूं. वह बहुत ही केयरिंग हैं. मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं.’ (फोटो साभार: IMDb)

धर्मेंद्र एकमात्र एक्टर हैं, जिन्होंने 1987 में लगातार 7 हिट फिल्में दी थीं. उन्हें साल 2012 में पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. 1997 मे उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. (फोटो साभार: IMDb)
![]()











