दुद्धी/एबीएन न्यूज। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में सोमवार को एक बालू लदा टिपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
जानकारी के अनुसार, टिपर बालू लेकर खाली करने जा रहा था कि सकरी सड़क पर नियंत्रण खोने के कारण वाहन अचानक पलट गया। हादसे के समय सड़क पर अन्य कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि होने से बच गई।
घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पलटे हुए वाहन को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र की सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाए, ताकि ऐसे हादसों पर रोक लग सके।
![]()











