दुद्धी/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। लगातार हो रही रुक-रुक कर बारिश ने ग्रामीण इलाकों में तबाही मचा दी है। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के गड़दरवा गांव में शुक्रवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे एक खपरैल कच्चा मकान ढह गया, जिससे मलबे में दबकर एक बकरी की मौत हो गई, जबकि 35 वर्षीय रामचरन पुत्र विमलेश मामूली रूप से घायल हो गए।
ग्राम प्रधान जयबाबू ने बताया कि हादसे के वक्त रामचरन अपने छोटे बच्चे के साथ चारपाई पर सो रहे थे। सौभाग्य से मलबा बच्चे के ऊपर नहीं गिरा, अन्यथा एक बड़ी त्रासदी हो सकती थी। बताया गया कि रामचरन अपने परिवार के साथ इसी कच्चे घर में रहते थे, जो अब पूरी तरह ढह जाने से परिवार बेघर हो गया है।

प्रधान जयबाबू ने बताया कि घटना की सूचना देने के लिए लेखपाल से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लेखपाल न तो फोन उठाते हैं, न ही गांव में निरीक्षण के लिए आते हैं। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है ताकि बारिश में बेघर हुए परिवार को तत्काल राहत मिल सके।
![]()












