Last Updated:
किसी भी शख्स को कलाकार बनने और प्रसिद्धि हासिल करने के लिए दिन-रात एक करने होते हैं. पर्दे के सामने की चमक के पीछे कितनी कड़ी मेहनत है, ये बातें तभी महसूस की जा सकती हैं जब कोई खुद उस यात्रा का हिस्सा बनता है. अब ऐसा ही कुछ अनुभव श्रुति हासन ने बताया है. इन दिनों वह ‘वाराणसी’ के गाने के लिए सुर्खियों में छाई हुई हैं, जिसे उन्होंने अपनी आवाज से सजाया है.
नई दिल्ली. श्रुति हासन साउथ सिनेमा का बड़ा चेहरा हैं. वह एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी शानदार गायकि के लिए भी जानी जानी जाती हैं. उन्होंने एसएस राजामौली की मेगा बजट फिल्म ‘वाराणसी’ के एक गाने को अपनी आवाज दी है और उन्हें पहली बार ग्लोबट्रॉटर के मेगा लॉन्च पर बड़ी हस्तियों के सामने परफॉर्म करने का मौका मिला. अब श्रुति ने अपना पहला सिंगल सॉन्ग कैसे बनाया, इसको लेकर उन्होंने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं यह गाना कभी शेयर नहीं करती अगर वह खूबसूरत शाम न होती. हमें हजारों लोगों के सामने परफॉर्म करने का सौभाग्य मिला है, लेकिन उस तालियों से पहले का सन्नाटा ही कला और कलाकार के मिलन की असली जगह होती है.’
View this post on Instagram
![]()










