अमेरिका से प्रत्यर्पित लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद एनआईए की टीम ने आरोपी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने 11 दिन की एनआईए रिमांड पर भेज दिया है।
अनमोल बिश्नोई दिवंगत एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी है। वहीं सलमान खान पर फायरिंग जैसे कई मामलों में वांछित भी है। एनआईए ने कोर्ट से अनमोल की 15 दिनों की कस्टडी मांगी थी।
![]()












