पाकिस्तानी नौसेना को तुर्किये की चापलूसी का इनाम मिला है। तुर्किये में बनाया गया दूसरा एमआईएलजीईएम श्रेणी का जहाज रविवार को इस्लामाबाद को मिल गया है। यह जहाज दोनों देशों के बीच तकनीक हस्तांतरण समझौते क तहत बनाया गया है।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ने एक बयान में कहा, इस्तांबुल नेवल शिपयार्ड में आयोजित एक समारोह में पीएनएस खैबर को कमीशन किया गया। तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तईब एर्दोआन और पाकिस्तान की नौसेना के प्रमुख एडमिरल नवीद अशरइस समारोह में मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: यूक्रेन युद्ध पर शांति की उम्मीद, यूएस के प्रस्ताव पर रूस बोला- बातचीत सकारात्मक दिशा में
बयान में दावा किया गया कि पीएन एमआईएलजीएम जहाज आधुनिक तकनीक वाले सतह युद्धपोत हैं। ये जहाज नवीनतम कमान एवं नियंत्रण प्रणाली से लैस हैं, जिन्हें आधुनिक हथियारों और सेंसर्स के साथ जोड़ा गया है।
पाकिस्तान के लिए चार एमआईएलजीईएम श्रेणी जहाज बनाने का अनुबंध 2018 में किया गया था। समझौते के अनुसार, दो जहाज तुर्किये में और बाकी दो पाकिस्तान में बनाए जाने थे।
ये भी पढ़ें: Dhaka University: बंगबंधु शेख मुजीब हॉल का नाम बदला, रखा गया उस्मान हादी हॉल
पीएनएस खैबर के नौसेना में शामिल होने के साथ तुर्किये में बनाए जाने वाले दो जहाजों का निर्माण पूरा हो गया है।











