Last Updated:
Top Trending Film On OTT: नेटफ्लिक्स पर इन दिनों एक क्राइम थ्रिलर फिल्म दहाड़ मार रही है. कमाल की बात है कि रिलीत होते ही मूवी ने टॉप 10 लिस्ट पर कब्जा कर लिया है और नंबर 1 पर धड़ल्ले से ट्रेंड कर रही है. इसकी कहानी आपका दिमाग घुमाकर रख देगी और क्लाइमैक्स तो बहुत ही शानदार है. आप आखिर तक किलर का पता नहीं लगा पाएंगे. अगर आप क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं, तो यह फिल्म देखने के लिए बेस्ट चॉइस साबित हो सकती है.
नई दिल्ली. अगर आप क्राइम थ्रिलर फिल्म देखने के शौकीन हैं, तो हम आपको जबरदस्त मूवी का नाम बताते हैं. फिल्म की कहानी एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या से शुरू होती है और इसके बाद कहानी में जबरदस्त टर्न्स एंड ट्विस्ट आते हैं. अगर आपने एक बार फिल्म को देखना शुरू किया तो क्लाइमैक्स तक उठने का दिल नहीं करेगा. उस मूवी का नाम है ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’.

‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ साल 2025 की क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने रोल निभाया है. इसकी कहानी 6 लोगों की हत्या पर आधारित है. इसमें चित्रांगदा सिंह, राधिका आप्टे, रेवती, दीप्ति नवल, ईला अरुण, संजय कपूर और रजत कपूर जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

इसकी कहानी कानपुर के प्रतिष्ठित बंसल परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. यह शहर का एक बड़ा और अमीर परिवार है. फिल्म की शुरुआत में इस फैमिली के 6 सदस्यों की हत्या हो जाती है. यही से फिल्म थ्रिलर बन जाती है और बड़ा मोड़ लेती है. इसके बाद इस हाईप्रोफाइल केस को सॉल्व करने की शुरुआत होती है. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस केस को सॉल्व करने और असली किलर का पता लगाने का जिम्मा तेजतर्रार पुलिस इंस्पेक्टर जटिल यादव (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) को दिया जाता है. लेकिन केस को सॉल्व करना इतना आसान नहीं होता है. जैसे-जैसे वह केस की गहराई में जाता है तो नए-नए खुलासे होते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ फिल्म में सस्पेंस का जबरदस्त तड़का लगाया है, जो पहले मिनट से ही शुरू हो जाता है. इसके बाद आप पूरी फिल्म देखने से खुद को रोक नहीं पाएंगे. इसकी कहानी दिमाग को घुमाकर रख देती है. (फोटो साभार: IMDb)

खास बात है कि इस मूवी की कहानी ऐसी बुनी गई है कि आप आखिर तक किलर का पता नहीं लगा पाएंगे, लेकिन जब असली किलर का चेहरा सामने आता है तो होश उड़ जाते हैं. ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ का क्लाइमैक्स जबरदस्त है. (फोटो साभार: IMDb)

इन दिनों नवाजुद्दीन सिद्दीकी की यह फिल्म ओटीटी पर धूम मचा रही है. रिलीज होते ही ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ ने नेटफ्लिक्स पर कब्जा कर लिया है. यह मूवी देशभर के टॉप 10 लिस्ट में नंबर 1 पर धड़ल्ले से ट्रेंड कर रही है. (फोटो साभार: Netflix Grab)

इस फिल्म को स्मिता सिंह ने लिखा और हनी त्रेहान ने डायरेक्ट किया है. अगर आपने अब तक यह मूवी नहीं देखी है तो समय निकालकर तुरंत देख लीजिए. आईएमडीबी पर फिल्म को 10 में से 6.9 रेटिंग मिली है. (फोटो साभार: IMDb)
![]()










