Last Updated:
Bharti Singh Holds Her Kaju Baby For The First Time: कॉमेडियन भारती सिंह दूसरी बार मां बनकर बेहद भावुक नजर आईं. बेटे के जन्म के दो दिन बाद जब वह पहली बार अपने नवजात को गोद में ले सकीं तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े. मेडिकल टेस्ट्स के कारण बच्चा जन्म के बाद उनसे दूर रखा गया था. भारती ने बेटे को प्यार से ‘काजू’ कहा और भावुक होकर बोलीं, ‘फाइनली काजू मेरे हाथ में है, एकदम गोले की तरह सुंदर और बिल्कुल हेल्दी है.’
नई दिल्ली. एक मां के लिए उसके बच्चे के जन्म से बढ़कर कुछ नहीं होता और सबसे बड़ा पल होता है, जब वह अपने नवजात बच्चे को पहली बार गोद में लेती है. 19 दिसंबर को भारती सिंह दूसरी बार मां बनीं. उन्होंने फिर एक बेटे को जन्म दिया. भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने अपने छोटे बेटे को ‘काजू’ नाम दिया. बेटे के जन्म के दो दिन के बाद भारती ने अपने बेटे को गोद में लिया और वह उसके उठाते ही भावुक हो गईं.
भारती सिंह ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग इस पल को कैद किया. उन्होंने बताया कि डिलीवरी के बाद बच्चे को मेडिकल टेस्ट और ऑब्जर्वेशन के लिए अलग रखा गया था और दो दिनों के बाद अब उन्हें ‘काजू’ को दे दिया है. जैसे ही अस्पताल की नर्स ने बच्चे को उनकी गोद में दिया, भारती अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं और खुशी के आंसू बहाती नजर आईं. वीडियो में वह अपने नवजात को प्यार से ‘काजू’ कहकर बुलाती दिखीं.
‘गोले की तरह सुंदर है काजू’
भारती ने भावुक होते हुए कहा, ‘कितना प्यारा है. आखिरकार काजू मेरे हाथ में है. एकदम सुंदर और हेल्दी बेबी है, गोले की तरह. बहुत जल्दी इसकी शक्ल आप सबको दिखाएंगे. दो दिन बाद बच्चा मिला है यार, बस दुआ है कि हमेशा खुश और स्वस्थ रहे.’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भारती के इस इमोशनल मोमेंट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
डिलीवरी से पहले भी शेयर किया व्लॉग
इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ की शूटिंग के दौरान भारती की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, भारती ने खुद इस पर सफाई दी। उन्होंने बताया कि वह शूटिंग पर नहीं, बल्कि मुंबई स्थित अपने घर पर थीं. जब शाम करीब 6 बजे उनका वॉटर बैग बर्स्ट हुआ. डॉक्टर की सलाह के बाद वह पति हर्ष, परिवार के अन्य सदस्यों और अपने बड़े बेटे गोला के साथ ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचीं, जहां सुरक्षित डिलीवरी हुई.
मदरहुड जर्नी के पलों को कर रही हैं शेयर
आपको भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने 3 दिसंबर 2017 को गोवा में धूमधाम से शादी की थी. कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे थे. कपल ने 3 अप्रैल 2022 को अपने पहले बेटे लक्ष्य का स्वागत किया था. अब दूसरे बच्चे के आने से परिवार में खुशियों का माहौल है. सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स लगातार भारती और हर्ष को बधाइयां दे रहे हैं. खुद भारती भी व्लॉग्स के जरिए अपने मदरहुड जर्नी के खास पल दर्शकों के साथ साझा कर रही हैं, जिसे उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
![]()











