भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि उन्होंने भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। रेणुका ठाकुर और दीप्ति शर्मा की वापसी हुई है। दोनों को स्नेह राणा और अरुंधति रेड्डी की जगह टीम में शामिल किया गया है। वहीं, श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू ने भी प्लेइंग 11 में तीन बदलाव का फैसला किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी।
श्रीलंका: चामरी अटापट्टू (कप्तान), हंसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, इमेशा दुलानी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मालशा शेहानी, इनोका राणावीरा, मल्की मदारा, निमशा मदुशानी।











