2025 का साल सिर्फ संघर्ष, सुरक्षा, आपदा, शासन, खेल और इनसे जुड़े मुद्दों का ही साल नहीं रहा। बल्कि इस साल इन क्षेत्रों में एक के बाद एक झंडे गाड़ने वाली महिलाओं का भी साल रहा। फिर चाहे बात सैन्य अभियान की हो या भारत का नाम खेल की दुनिया में ऊंचा करने की हो, इस पूरे साल देश की महिलाओं ने अपनी अभूतपूर्व उपलब्धियों से लाखों लोगों को प्रेरित किया।
1. सेना में महिलाओं ने बढ़ाया देश का मान
इस साल अप्रैल में पाकिस्तान के आतंकियों की तरफ से अंजाम दिए गए पहलगाम हमले में जब देश की कई महिलाओं के सिंदूर उजड़ गए तो इसका बदला लेने का जिम्मा भारतीय सेना की महिलाओं ने संभाला। ऐसे में जब मई में भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की तो इसमें महिलाओं को अग्रणी भूमिका में रखा गया।
![]()











