राजस्थान के भिवाड़ी में पकड़ी नींद की दवा बनाने की फैक्टरी के तार आगरा से भी जुड़े हैं। आरोपी अंशुल शास्त्री सिकंदरा का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के बाद परिवार परेशान है। उन्होंने अंशुल के कारोबार के बारे में जानकारी से इंकार किया है।
![]()
राजस्थान के भिवाड़ी में पकड़ी नींद की दवा बनाने की फैक्टरी के तार आगरा से भी जुड़े हैं। आरोपी अंशुल शास्त्री सिकंदरा का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के बाद परिवार परेशान है। उन्होंने अंशुल के कारोबार के बारे में जानकारी से इंकार किया है।
अंशुल के पिता की मृत्यु कई साल पहले हो गई थी। उस समय वह दो साल का था। मां रेनू शर्मा ने सिलाई का काम कर परिवार की जिम्मेदारी उठाई। अंशुल की दो बहनें हैं। अंशुल केमिकल इंजीनियर है। उसे 2010 में गुजरात की एक कंपनी में नाैकरी मिली थी। नाैकरी के बाद दोनों बहनों की शादी की थी।
वर्ष 2013 में पल्लवी से शादी हुई थी। वह गुजरात में ही शिफ्ट हो गया। एक साल पहले आगरा आकर अपना व्यापार शुरु किया। दो महीने पहले साथी अखिलेश के साथ साझेदारी में फर्म खोल ली। अखिलेश फर्म संभाल रहा था। अंशुल खुद आगरा में ही रहता था। शनिवार को वो भिवाड़ी गया था। तभी उसे पुलिस ने पकड़ लिया। परिजन ने जांच की मांग की है। कहा कि अंशुल का किसी तरह के अवैध धंधे से कोई ताल्लुक नहीं है।
![]()


Last Updated:March 07, 2026, 09:21 ISTअगर आप भी 90 के दशक के उस दौर को मिस कर रहे हैं जब...
Read more{"_id":"69ab9fc89930d64ddd0a5907","slug":"rescue-operation-saves-two-puppies-from-70-foot-deep-well-in-agra-two-found-dead-2026-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"70 फीट गहरे कुएं में जिंदगी की जंग: तीन घंटे चला रेस्क्यू, इस तरह बचा लिए गए दो पिल्ले; दो...
Read more© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio
© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio