बदायूं के उझानी कोतवाली में तैनात दरोगा कुंवरपाल सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह सोमवार सुबह किशोरी के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के सिलसिले में मोर्चरी पहुंचे थे। उसी दौरान अचानक जमीन पर गिर गए। साथी सिपाहियों ने तुरंत उन्हें सीपीआर दिया, लेकिन उनकी सांसें नहीं लौट सकीं।
दरोगा को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरोगा की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही एसएसपी समेत तमाम पुलिस अफसर जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।
![]()










