हरियाणा के फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 32 वर्षीय महिला कविता की जांघ से फोड़ा फूटने के बाद एक गोली बाहर निकली। यह गोली उन्हें करीब 20 साल पहले लगी थी, लेकिन उस समय किसी को भी इसका पता नहीं चल पाया था।

2 of 4
जानकारी देती कविता
– फोटो : अमर उजाला
स्कूल में परीक्षा देने के दौरान लगी थी गोली
कविता ने बताया कि जब वह 12 साल की थी और मानेसर के गांव कोटा खांडेवाला के स्कूल में पढ़ती थी, तब पेपर देते समय उनकी कमर के नीचे किसी नुकीली चीज से चोट लगी थी। उस समय थोड़ा खून निकला था और सभी को लगा कि किसी ने पत्थर मार दिया है। टीचर ने उन्हें घर भेज दिया और परिजनों ने घरेलू इलाज कर दिया। कुछ दिनों में जख्म भर गया और इसके बाद कविता को कभी कोई परेशानी नहीं हुई।

3 of 4
गोली दिखाती कविता
– फोटो : अमर उजाला
दो महीने से हो रही थी परेशानी
कविता ने बताया कि मेरे स्कूल के पास एयरफोर्स ट्रेनिंग सेंटर था। तो हो सकता है वहां से कोई गोली आकर मुझे लगी हो। बीते दो महीने से मुझे परेशानी हो रही थी और मैं डॉक्टर को दिखा रही थी। फोड़े को फोड़ रात मैंने इसमें से खुद ही गोली निकाल ली। मुझे काफी परेशानी हो रही थी तो मुझसे रहा नहीं गया।

4 of 4
कविता के पति प्रदीप बैंसला
– फोटो : अमर उजाला
‘कभी कोई परेशानी नहीं हुई’
कविता के पति प्रदीप बैंसला ने बताया कि जब यह छठी क्लास में पढ़ती थी तब इसे यह गोली लगी थी। हमारे चार बच्चे हैं और आज तक कभी कोई परेशानी नहीं हुई। लेकिन अभी कुछ महीनों से फोड़ा हो गया था, जिसे हमने डॉक्टर को दिखाया तब ये दवाई खाने के बाद दब गया, लेकिन ये फिर से हो गया। हमने इसकी सिकाई की तो इसमें नोक सी दिखाई देने लगी। तो इसने दबाकर इसे निकाल दिया।
![]()











